Aaj Ka Mausam: दिल्ली में आंधी-पानी की आशंका, उत्तराखंड में Yellow Alert
Weather Today: पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है, विक्षोभ का असर अगले 24 घंटों तक रहने वाला है लेकिन इसके बाद फिर से गर्मी बढ़ेगी।

Weather Update Today: देश के कई राज्यों में मौसम की आंख-मिचौली जारी है, कभी धूप तो कभी बारिश ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से देश कई राज्यों में बीत दो-तीन दिनों से काफी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से फौरी तौर पर निजात मिली हुई है।
दिल्ली में आज भी बारिश के आसार हैं
भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली में आज भी बारिश के आसार हैं और तेज हवाएं चल सकती हैं और इसी वजह से उसने यहां पर आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया हुआ है। मालूम हो कि दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश के कारण कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री पहुंच गया था जो कि सामान्य से छह डिग्री कम था। आज भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आस-पास ही रहने के आसार हैं।
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण भी कम
मौसम विभाग ने आज भी राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया हुआ है औऱ कहा है कि मंगलवार से मौसम में परिवर्तन होगा और तापमान बढ़ेगा। फिलहाल राजधानी में बादल छाए हुए हैं, वैसे बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण भी कम हुआ है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 145 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 155 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 121 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 134 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली - 165 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 156 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 154 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने के आसार हैं।
पूर्वोत्तर के राज्यों में होगी बारिश
जबकि निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक पूर्वोत्तर के राज्यों, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में आज हल्की बारिश होने के आसार है तो वहीं यूपी-बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र में भी बारिश होगी और तापमान में कमी आएगी तो वहीं हिमाचल-उत्तराखंड और कश्मीर में बारिश के कारण मौसम बिगड़ने के आसार हैं।
पहाड़ों पर आंधी-पानी की आशंका
केदारनाथ धाम में तो पिछले दो दिनों से रूक-रूककर बर्फबारी हुई है, जिसके लिए गाइडलाइंस भी जारी की गई है और यात्रियों को अपने साथ गर्म कपड़े रखने को कहा गया है। मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंधी-पानी की आशंका व्यक्त की है और कहा है कि जो स्थान 3,500 मीटर की ऊंचाई पर है वहां पर हिमपात संभव है इसलिए उसने यहां पर Yellow Alert जारी किया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications