Aaj Ka Mausam: मुंबई में बारिश, दिल्ली भी भीगी, 12 राज्यों में आज भी बरसात का अलर्ट जारी

Weather Update Today: पश्चमी विक्षोभ के चलते देश के कई राज्यों में बरसात हो रही है, जिसने लोगों को जीवन को प्रभावित किया है।

Aaj Ka Mausam

Weather Update Today: देश के कई राज्यों में इस वक्त बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से तो निजात मिली है लेकिन किसानों के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है क्योंकि ये बरसात फसल के लिए अच्छी नहीं है। आज भी कई राज्यों में सुबह से बारिश हो रही है और कई जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है। आज मुंबईवासियों की सुबह झमाझम बारिश से हुई है और आज यहां दिनभर बारिश होती रहेगी, मौसम विभाग ने यहां पर पहले से ही आज और कल के लिए अलर्ट जारी किया हुआ है तो वहीं दूसरी ओर उत्तर पश्चिम में कई जगहों पर बारिश और ओले गिरने की आशंका है। आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से इन जगहों पर बारिश हो रही है।

12 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी

केवल मुंबई ही नहीं बल्कि देश के 12 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिन जगहों पर चेतावनी जारी हुई है, वो राज्य हैं पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल, जहां बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की आशंका बनी हुई है।

कल रात में यहां पर जमकर बारिश हुई

अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो कल रात में यहां पर जमकर बारिश हुई है, जिसकी वजह से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली है और तापमान में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई है। अगर आज की बात की जाए तो मंगलवार को भी हल्की बारिश का अनुमान है, यहां अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रह सकता है। फिलहाल राजधानी में बादल छाए हुए हैं,वैसे बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण भी कम हुआ है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 131 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 102 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 101 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 101 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 103 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 111 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 121 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने के आसार हैं। जबकि निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक पूर्वोत्तर के राज्यों, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में जोरदार बारिश होने के आसार हैं, जिससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ेगा। कश्मीर और हिमाचल में भी हल्की बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+