Aaj Ka Mausam: राजस्थान-उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का Alert, दिल्ली में कैसा है मौसम? जानें
Aaj Ka Mausam, 20 February 2026 Friday: देश के कई राज्यों में मौसम का उलटफेर जारी है, उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप कम हुआ है लेकिन बारिश ने लोगों के नाम में दम कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने आज भी देश के 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिनके नाम हैं उत्तराखंड, हिमाचल, तमिलनाडु, केरल और अंडमान निकोबार।
आईएमडी ने कहा है कि यहां पर बरसात के साथ-साथ बर्फीली हवाएं भी चलेंगी, जिसके चलते तापमान में गिरावट होगी, ये सब हिमाचली क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से हो रहा है। बारिश का ये दौर शनिवार को थमने की उम्मीद है।

Delhi mai Kaisa Rahega Aaj ka Mausam: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
20 फरवरी को राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा, मौसम विभाग ने 22 फरवरी से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की आशंका व्यक्त की है, जिसके बाद यहां पर हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। शुक्रवार को यहां पर अधिकतम तापमान की बात करें तो 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, यहां की आबोहवा पहले से तो सुधरी है लेकिन अब भी स्थिति बढ़िया नहीं है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 282 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -235 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -279 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 289 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -278 AQI
MP Weather Today : एमपी में बरसेंगे बादल
विदिशा, राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में आंधी पानी की आशंका है तो वहीं ग्वालियर, दतिया, भिंड, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच व छतरपुर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी है।
Rajasthan Weather Updates: राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका
बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कल से बरसात हो रही है तो वहीं आज उदयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, भीलवाड़ा, अलवर में आज भारी बारिश की के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
UP Mausam: यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, शामली, लखनऊ, गोंडा, रायबरेली,आगरा, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, बागपत, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बिजनौर और हापुड़ में हल्की बरसात हो सकती है लेकिन नोएडा, लखनऊ और प्रयागराज में मौसम शुष्क है।
Jammu Kashmir Weather Forecast: बारिश-बर्फबारी की आशंका
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आज भी बर्फबारी और बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी तो वहीं तमिलनाडु, केरल और अंडमान निकोबार में अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications