Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों में रेन अलर्ट, हिमाचल में होगी बर्फबारी, क्या है IMD का अपडेट?

Aaj Ka Mausam, 19 February 2026: देश के कई राज्यों में सर्दी तो कम हुई है लेकिन बारिश ने लोगों का सिरदर्द बढ़ा दिया है, भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है, ये 5 राज्य है उत्तराखंड, हिमाचल, तमिलनाडु, केरल और अंडमान निकोबार।

जहां पर बरसात के साथ-साथ बर्फीली हवाएं भी चलेंगी, जिसके चलते तापमान में गिरावट होगी, ये सब हिमाचली क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से हो रहा है। बारिश का ये दौर शनिवार को थमने की उम्मीद है।

Aaj Ka Mausam

Delhi mai Kaisa Rahega Aaj ka Mausam: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में आज बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। 20 फरवरी से यहां पर वेदद ड्राई रहने का अनुमान है, आज यहां पर अधिकतम तापमान की बात करें तो 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली - 252 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -265 AQI
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -289 AQI
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 239 AQI
  • एफ मुंडका, दिल्ली -278 AQI

MP Weather Today : एमपी में बरसेंगे बादल

इंदौर, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, भोपाल, चंबल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, सागर और भोपाल में हल्की से मध्य बारिश होने की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी है।

Rajasthan Weather Updates: राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका

उदयपुर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, भीलवाड़ा, अलवर में आज भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है।

UP Rain Alert: यूपी में रेन अलर्ट

मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, शामली, लखनऊ, गोंडा, रायबरेली, प्रयागराज, आगरा, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, बागपत, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बिजनौर और हापुड़ में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है, इस दौरान ठंडी हवाएं भी चलेंगी।

Jammu Kashmir Weather Forecast: बारिश-बर्फबारी की आशंका

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आज भी बर्फबारी और बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी तो वहीं तमिलनाडु, केरल और अंडमान निकोबार में हल्की से मध्यम बरसात का अलर्ट जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+