Weather Update: मौसम विभाग ने दी राहत भरी खबर, इन 13 राज्यों में अगले 5 दिनों में होगी बारिश

नई दिल्ली: जून की शुरूआत में मानसून ने भारत में दस्तक दे दी थी। इसके बाद पूरे देश में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा, लेकिन पिछले कुछ दिनों से बारिश की रफ्तार कम हुई है। ऐसे में फिर से गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने फिर से राहत भरी खबर दी है। साथ ही देश के 13 राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है।

Recommended Video

    India Weather: Kerala,Odisha, Pune में झमाझम बारिश, इन राज्यों में Red Alert | वनइंडिया हिंदी
    ओडिशा से यूपी तक बारिश

    ओडिशा से यूपी तक बारिश

    मौसम विभाग के मुताबिक अगले 12 घंटे के अंदर ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, उत्तर कर्नाटक, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अगल स्थानों पर मध्यम गरज के साथ बारिश होगी। ये सभी राज्य इन दिनों उमस और गर्मी से बेहाल हैं, ऐसे में लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही धान की फसल को भी बारिश फायदा पहुंचाएगी।

    पूर्वोत्तर में भी मिलेगी राहत

    पूर्वोत्तर में भी मिलेगी राहत

    इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए भी मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है, जहां अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 22 सिंतबर को बारिश की संभावना है। इसके अलावा उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 22 और 23 सितंबर को भारी बारिश की भविष्यवाणी हुई है। वहीं 19 और 20 तारीख को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में भी भारी बारिश की संभावना है। इसी तरह की चेतावनी 21 से 23 सितंबर तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के लिए भी जारी हुई है।

    दिल्ली में भी गर्मी से राहत

    दिल्ली में भी गर्मी से राहत

    मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में बादल छाएं रहेंगे और हल्की बारिश होगी। बारिश के चलते दिल्ली के लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों तक दिल्ली में अच्छी हवाएं चलेंगी। हालांकि इस दौरान मौसम के नमी के चलते राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान अधिक ही बना रहेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+