Weather Update: कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में जल्द गुलाबी सर्दी देगी दस्तक

Weather Update: देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन अभी भी कुछ जगहों पर बारिश हो रही है। दिल्ली में गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल है, तेज धूप के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में अभी भी बारिश जारी है।

इस बीच मौसम विभाग की ओर से कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार मेघायल, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, लक्षदीप में बारिश हो सकती है।

weather update

दिल्ली में आज के मौसम की बात करें तो यहां आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

वहीं आईएमडी का कहना है कि 15 अक्तूबर के बाद दिल्ली में गुलाबी ठंड का लोगों को एहसास होना शुरू हो जाएगी। सुबह और शाम में लोगों को सर्दियों को एहसास होने लगेगा। लेकिन दिन में तेज धूप के चलते पारा अधिक ही रहेगा।

एक तरफ जहां दिल्ली में तापमान 22°C से 36°C के बीच रहने की उम्मीद है, तो मुंबई में 26°C से 35°C के बीच तापमान रह सकता है। नोएडा, गाजियाबाद और जयपुर जैसे शहरों में दिल्ली के समान तापमान रहेगा, जो अन्य क्षेत्रों में जारी बारिश के बावजूद भारत के उत्तरी और मध्य भागों में सामान्य गर्मी का संकेत देता है।

मानसून के जाने से पश्चिम बंगाल में चक्रवाती हवाएँ फिर से सक्रिय हो गई हैं, जिससे पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों के उत्तरी भागों में चक्रवाती परिसंचरण पैदा हो गया है। इसके चलते झारखंड से मणिपुर तक और उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+