Weather: दो दिन बाद सर्दी के तेवर होंगे नरम, दिल्ली और यूपी सहित इन राज्यों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली, 17 जनवरी: पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ-साथ हिमालय के पास नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ती जा रही है। शीतलहर और गलन ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है, जिसके बाद अब अगले दो दिनों में लोगों को कुछ राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में सर्दी को लेकर जानकारी साझा की है।

Weather update news

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कुछ इलाकों में ठंड से गंभीर ठंड के दिन की स्थिति और उसके बाद कम होने की संभावना है। इसी के साथ आईएमडी ने कहा कि ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी से उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है।

उत्तर भारत में लगातार हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सितम जारी है। इससे पहले भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिनों तक दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का अनुमान जताया था। मौसम विभाग के कहा था कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। साथ ही शीत लहर की स्थिति होने की भी संभावना जताई थी।

दिल्ली में सर्दी का सितम जारी

राजधानी दिल्ली में ठंड और शीतलहर से बचने के लिए लोग आग का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं कोहरे के चलते सूर्य देव भी बादला में छिपते दिखाई दिए।

बारिश की भी जताई संभावना

वहीं आईएमडी ने अगले 2 दिनों के दौरान तटीय क्षेत्र आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, आंतरिक तमिलनाडु, केरल में हल्की/मध्यम वर्षा की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और आसपास के दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+