दिल्ली-NCR में आखिरकार बरसे बादल, तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आखिरकार मॉनसून से दस्तक दे दी। सोमवार को राजधानी में तेज हवाओं से साथ झमाझम बारिश शुरु हो गई है। दिल्ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा में तेज बारिश शुरू हो गई है। रविवार को भीषण गर्मी के बाद आज की बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है।दिल्ली में दोपहर से ही आसमान में काले बादल छा गए। दिन में ही अंधेरा छा गया। काले बादलों ने झमाझम बारिश कर दिल्ली वालों को राहत दी। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

दिल्ली के मौसम का बदला मिजाज

दिल्ली के मौसम का बदला मिजाज

सोमवार दोपहर दिल्ली का मौसम अचानक से बदला। दिन में ही रात नजर आने लगा। राजधानी के कई इलाकों में पहले धूल भरी आंधी चली और कुछ देर बाद काले बादलों से राजधानी के आसमानों को घेर लिया। थोड़ी देर बाद ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है।

नोएडा-गाजियाबाद में भी बारिश

नोएडा-गाजियाबाद में भी बारिश

मौसम विभाग ने 15 जुलाई को पहले ही बारिश का अनुमान जताया था। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है।इस बारिश से दिल्ली के लोगों को काफी राहत पहुंची है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के बाद कई जगहों पर पेड़ गिरने और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है।

लंबे इंतजार के बाद दिल्ली में बरसे बादल

लंबे इंतजार के बाद दिल्ली में बरसे बादल

एक ओर देस के कुछ राज्यों में बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं तो दूसरी ओर राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में लोग गर्मी से परेशान है। रविवार को गर्मी के तेवर अपेक्षाकृत कुछ हल्के रहे। तापमान में भी आंशिक गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को हुई बारिश ने लोगों को राहत दी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+