Weather update: मानसून किसी भी वक्त पहुंच सकता है केरल, दिल्ली होगी गर्म, जानिए मौसम का हाल

नई दिल्ली, 27 मई। साउथ वेस्ट मानसून इस वक्त मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र से आगे बढ़ गया है, मानसून की गति सामान्य से ज्यादा है और यह अगले कुछ घंटों में केरल में दस्तक दे सकता है। इसका असर आस-पास के राज्यों में भी पड़ेगा इसलिए मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है तो वहीं बिहार, झारखंड, ओडिशा,पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका को व्यक्त किया है।

Recommended Video

    Weather Update: Kerala में Monsoon कभी भी दे सकता है दस्तक, इन राज्यों में होगी Rain| वनइंडिया हिंदी
    अगले पांच दिन नहीं सताएगी 'लू'

    अगले पांच दिन नहीं सताएगी 'लू'

    तो वहीं दिल्ली में आज से लेकर अगले दो-तीन दिनों के अंदर गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में पारे में अब इजाफा होगा और यह एक बार फिर से बढ़ेगा लेकिन राहत की बात ये है कि अगले पांच दिनों में राजधानी में लू चलने की आशंका नहीं है, जिससे लोगों को गर्म हवाओं के थपेड़ों से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

    बिहार में मौसम का मिजाज बदला

    बिहार में मौसम का मिजाज बदला

    तो वहीं कल रात से बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई है जिससे झुलसाने वाली गर्मी से लोगों को राहत मिली है तो वहीं आज भी राज्य में कई जगहों पर गरज के साथ पानी बरसने के आसार हैं।

    यूपी में भी कई जगहों पर बारिश होने के आसार

    यूपी में भी कई जगहों पर बारिश होने के आसार

    पड़ोसी राज्य यूपी में भी कई जगहों पर बारिश होने के आसार हैं, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। IMD ने अगले पांच दिनों के लिए बिहार, झारखंड, ओडिशा,पश्चिम बंगाल, असम-मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है तो वहीं कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है।

    यहां होगी बारिश

    यहां होगी बारिश

    वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि आज से लेकर अगले 24 घंटों के अंदर कर्नाटक, केरल,अंडमान-निकोबार , सिक्किम,पश्चिम असम, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और पूर्वी बिहार में हल्की बारिश होने की संभावना दिख रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+