65 साल में Pre Monsoon का दूसरा बड़ा सूखा, अन्नदाता परेशान

नई दिल्ली। मौसम का पूर्वानुमान जताने वाली निजी संस्था स्काइमेट वेदर के मुताबिक देश में मॉनसून से पूर्व होने वाली बारिश में 65 सालों में दूसरी बार रिकार्ड कमी आई है, तीन महीने की अवधि के मॉनसून से पहले का सीजन- मार्च, अप्रैल और मई 25 प्रतिशत कम वर्षा के साथ समाप्त हुआ है, जिससे किसान परेशान हैं।

65 साल में Pre Monsoon का दूसरा बड़ा सूखा

65 साल में Pre Monsoon का दूसरा बड़ा सूखा

स्काइमेट ने कहा कि सभी चार मौसमी मंडलों- उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत, पूर्व-पूर्वोत्तर भारत एवं दक्षिणी प्रायद्वीप में क्रमश: 30 प्रतिशत, 18 प्रतिशत, 14 प्रतिशत और 47 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई।

कम बारिश से किसान परेशान

मॉनसून से पहले होने वाली बारिश देश के कई हिस्सों के लिए बहुत जरूरी होती है खासकर के ओडिशा जैसे राज्यों में खेतों की जोताई इसी दौरान की जाती है लेकिन इस बार बारिश कम होने से यहां नुकसान हुआ है।

 6 जून को केरल पहुंचेगा मॉनसून

6 जून को केरल पहुंचेगा मॉनसून

वैसे भारतीय मौसम विभाग से आई जानकारी के अनुसार केरल में लगभग 6 जून के आसपास मॉनसून दस्तक दे सकता है। अभी मॉनसून ने अरब सागर के कुछ अधिक दक्षिणी भाग और दक्षिण-पश्चिम-दक्षिण-पूर्व-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, अंडमान समुद्र और अंडमान निकोबार द्वीप समूह को कवर कर लिया है। ऐसे में दो से तीन दिन में ये अरब सागर के काफी हिस्से को घेर लेगा।

खुद का रखें ख्याल

खुद का रखें ख्याल

प्रचंड गर्मी से हर इंसान परेशान हैं, ऐसे में अगर स्वस्थ रहना है तो अपना ख्याल आपको खुद रखना होगा इसके लिए कुछ टिप्स नीचे दिए जा रहे हैं...

  • गर्मी में ज्यादा भारी व बासी भोजन न करें, क्योंकि गर्मी में शरीर की जठराग्नि मंद रहती है।
  • गर्मी में जब भी घर से निकले कुछ खाकर और पानी पीकर ही निकलें, खाली पेट ना निकलें।
  • पानी के का सेवन 4 से 5 लीटर रोजाना करें। बाजारू ठंडी चीजें नहीं बल्कि घर की बनी ठंडी चीजों का सेवन करना चाहिए।
  • आम का पना, खस, चंदन, गुलाब, फालसा, संतरा का सरबत ,सत्तू, दही की लस्सी, मट्ठा ,गुलकंद का सेवन करना चाहिए।
  • हरि और ताजी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। सफेद प्याज का सेवन तथा बाहर निकलते समय प्याज रखना चाहिए।
  • सूती कपड़ों को पहनकर बाहर निकलें। सिर हमेशा कपड़े से बांधकर निकलें।
  • आंखों को धूप से बचाने के लिए चश्मा पहनकर बाहर निकलें। बाहर की चीजों को खाने से परहेज करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+