IMD Weather Update: 2023 पृथ्वी का सबसे गर्म वर्ष! चलेगी शीतलहर या फिर होगी कड़ाके की धूप? जानिए

लगातार सर्दियों के मौसम की घटता समय पृथ्वी पर बढ़ते तापमान को लेकर पर्यावरण वैज्ञानिक चिंतित हैं। इस बीच आईएमडी ने वर्ष 2023 को अब तक का पृथ्वी पर सबसे गर्म वर्ष होने का अनुमान लगाया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इस बार देश भर में सर्दियों में मौसम गर्म रहने का अनुमान लगाया है। आईएमडी के मुताबिक इस बार ठंड के दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य से भी अधिक रहने की उम्मीद है।

आईएमडी के मौसम वैज्ञानिकों ने पिछले तीन महीनों में तापमान में आने वाले बदलाव के डेटा के आधार बनाया है। साइंटिस्ट्स ने इस डेटा के विश्लेषण से मिले परिणाम के आधार पर अनुमान लगाया है कि वर्ष 2023 धरती पर अब तक का सबसे गर्म साल बन सकता है।

IMD Weather Update 2023

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने एक बयान में कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में चक्रवात जैसी उथल पुथल मौसम में इस बड़े बदलाव की वजह हो सकती है। उन्होंने कहा, "अल नीनो (El Nino), पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवात के अलावा सर्दियों के दिनों में भारत में सामान्य तापमान न्यूनतम तापमान से अधिक होने के चलते ऐसे में सर्दियों के मौसम में शीतलहर जैसी ठंड बढ़ने की संभावना नहीं है।"

आईएमडी के प्रमुख के बयान के मुताबिक दिसंबर के दौरान भी पारे में कोई खास गिरावट की उम्मीद नहीं है और पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, " हाल ही में शुरू होने वाले चक्रवात के कारण भी बादल छाएंगे और आने वाले दिनों में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और पूर्वी तटीय भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा।"

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस बार सर्दियों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। अगर ये पूर्वानुमान सही साबिक हुआ तो 2023 वर्ष 1901 के बाद से तीसरा साल होगा जब नवंबर महीना सबसे अधिक गर्म रहा हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+