Weather Update: गर्मी रहेगी या होगी बारिश, जानिए इस होली कैसा रहेगा मौसम

Weather Update:भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक कुछ भारतीय राज्यों में बारिश की संभावना है। एजेंसी ने कहा है कि देश के पश्चिमी और मध्य भागों में होली के त्योहार के आसपास बारिश होगी।

Weather Update

Weather Update: देशभर में 8 मार्च को होली का त्यौहार मनाया जाएगा। ऐसे में होली के करीब आते ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भारत के कई क्षेत्रों में मौसम के बारे में भविष्यवाणी की है। होली पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी रहने की उम्मीद है। दिल्ली में तापमान में मामूली वृद्धि का अनुभव होने की उम्मीद है, जबकि मध्य और पश्चिम भारत में बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने दो उष्णकटिबंधीय मौसम प्रणालियों की वजह से शनिवार से बुधवार तक गरज और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की थी। इसके अलावा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बारिश या बर्फबारी हो सकती है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में 4 से 8 मार्च तक हल्की से मध्यम गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 20-30 किमी प्रति घंटे की गति वाली तेज़ सतही हवाएं चलने की संभावना है। इस साल, कई राज्यों में तापमान में असामान्य वृद्धि देखी गई है। मौसम कार्यालय के मुताबिक देश भर में मासिक औसत अधिकतम तापमान 1901 के बाद से फरवरी में सबसे अधिक था।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज धूप खिली रहेगी। आईएमडी के मुताबिक कि मौसम का रूख पिछले दिनों जैसा ही रहेगा और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री जबकि न्यूनतम 17 डिग्री रहेगा।

मुंबई में कैसा रहेगा मौसम?

मुंबई में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। मौसम के ताजा अपडेट के मुताबिक, तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा। आज के लिए अधिकतम तापमान 36 डिग्री जबकि न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा।

चेन्नई में कैसा रहेगा मौसम?

चेन्नई में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। आईएमडी ने यह भी भविष्यवाणी की है कि मौसम के रुझान में कोई अहम बदलाव की संभावना नहीं है। आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा।

कोलकाता में कैसा रहेगा मौसम?

कोलकाता में भी आज कुछ ऐसा ही मौसम रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी आज भी जारी रहेगी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री जबकि न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा।

आने वाले महीनों में कैसा रहेगा मौसम?

फरवरी में औसत अधिकतम तापमान 29.54 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसके अलावा, फरवरी में देश में सामान्य से 68% कम बारिश हुई। इस साल मौसम विशेषज्ञों ने 31 मई तक तीन महीनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में लू की संभावना बढ़ने की उम्मीद जताई है। आईएमडी ने कहा, "मार्च से मई के मौसम के दौरान मध्य और आसपास के उत्तर पश्चिमी भारत के कई क्षेत्रों में गर्मी की लहर की संभावना है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+