Weather: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत इन-इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

IMD Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 4 दिनों में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी जाएगी।

Weather Update IMD

Weather Update IMD: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश सहित उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक बारिश होगी। इसके अलावा आने वाले इन दिनों में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

मौसम विभाग ने मध्य और पूर्वी भारत में हल्की से मध्यम बारिश की भी भविष्यवाणी की है। इससे बढ़ते तापमान के बीच चिलचिलाती गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।

जानिए किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

-आईएमडी के दैनिक मौसम बुलेटिन के मुताबिक केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में आने वाले दिनों में भारी से बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

-आईएमडी ने कहा कि रविवार 30 अप्रैल और 1 मई को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होगी। वहीं आज केरल में, रायलसीमा और तमिलनाडु में भी बारिश की संभावना है।

-आईएमडी के मुताबिक आज से लेकर 2 मई तक मध्य और उच्च-पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि होगी। हिमाचल प्रदेश की राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में भी तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा, पूर्वी भारतीय राज्यों में भी 1 मई से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

-आईएमडी ने 2 मई तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की है।

-वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1 मई से 3 मई तक ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। वहीं 1 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी ओलावृष्टि होने की संभावना है।

-आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में पूर्वोत्तर राज्यों में भी बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा, "2 मई तक अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। असम और मेघालय में 30 अप्रैल 02 मई के दौरान बारिस होगी। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 1 और 2 मई को बारिश होगी।

- आईएमडी ने आगे कहा कि अगले 4 दिनों के दौरान महाराष्ट्र और गुजरात में हल्की से छिटपुट बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+