Weather: गुजरात में आज भी भारी बारिश, बाढ़ से कई जिले प्रभावित, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

Weather IMD Update forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुजरात और मध्य प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। गुजरात और मध्य प्रदेश राज्यों में राज्यों में आज म18 सितंबर 'भारी से अत्यधिक भारी वर्षा' होने की संभावना है। आईएमडी ने लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है। गुजरात में 19 सितंबर को भी भारी बारिश की आशंका है।

भारी बारिश की वजह से गुजरात में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। गुजरात के कई जिलों में NDRF की टीम ने बाढ़ के बाद बचाव अभियान चला रही है।

Weather IMD Update forecast Gujarat, Madhya Pradesh

देशभर के अलग-अलग राज्यों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। बारिश से जहां कुछ राज्यों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं कुछ राज्यों को इससे मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मध्य प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश से हालात काफी खराब हो गए हैं। दिल्ली में भी बारिश से मौसन सुहाना बना हुआ है।

गुजरात के किन-किन जिलों में होगी बारिश?

आईएमडी ने पंचमहल, दाहोद, खेड़ा, अरावली, महिसागर, बनासकांठा और साबरकांठा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें मंगलवार सुबह तक अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

आईएमडी ने गुजरात के जूनागढ़, पोरबंदर और गिर सोमनाथ में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं अहमदाबाद, महेसाणा, गांधीनगर, पाटन, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, पंचमहल, खेड़ा, आनंद, वडोदरा, दाहोद, छोटा उदेपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, देवभूमि द्वारका, जामनगर, मोरबी, सुरेंद्रनगर, राजकोट, अमरेली, बोटाद, भावनगर, कच्छ और दीव ज़िलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने क्या कहा?

मध्य प्रदेश में भी आज तेज बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश में भी आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। अलीराजपुर, धार, झाबुआ और रतलाम जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इंदौर और उज्जैन जिलों में भी बारिश होने की संभावना है। शेष जिलों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश में अब सामान्य से सिर्फ एक फीसदी कम बारिश हुई है।

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में दिन भर बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के लिए भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक 22 सितंबर तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने की भी आशंका का अलर्ट है।

देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार-झारखंड में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, 19 सितंबर को बिहार के कुछ जिलों में बारिश, आंधी और बादल छाए रहने की संभावना है। बिहार में लोग इस समय चिलचिलाती गर्मी और उच्च तापमान के कारण परेशानी का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में 21 सितंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+