Weather News: भीषण गर्मी के बीच बारिश को लेकर अच्छी खबर, IMD ने दिया मानसून को लेकर बड़ा अपडेट

Weather Monsoon News: उत्तर-पश्चिम भारत के लिए आने वाले 5 दिन भीषण गर्मी के संकेत के साथ नजदीक आ रहे हैं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा गर्मी से प्रभावित होंगे। जिसको लेकर मौसम विभाग (IMD) में रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच लोगों को बारिश का इंतजार है। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच आईएमडी ने मानसून को लेकर गुड न्यूज साझा की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दक्षिण अंडमान सागर और निकोबार द्वीप समूह पर मानसून की शुरुआत की घोषणा कर दी है। आईएमडी के वेदर बुलेटिन के अनुसार मानसून दक्षिण अंडमान सागर और निकोबार द्वीप समूह के ऊपर बढ़ गया है, जो जल्द ही मानसून के मौसम में बदलाव का संकेत देता है।

Monsoon News

राष्ट्रीय मौसम विभाग ने कहा, "22 मई के आसपास बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और 24 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक अवसाद में केंद्रित होने की संभावना है।"

आईएमडी ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान निकोबार द्वीप समूह में बादल छाए रहने और व्यापक वर्षा होने के साथ दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के लिए सभी शर्तें पूरी हो गई हैं।

आईएमडी ने कहा कि मानसून रविवार को मालदीव, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में पहले ही आगे बढ़ चुका है। अंडमान और निकोबार क्षेत्र में मानसून के आगमन की सामान्य तारीख 22 मई है।

आईएमडी के अनुसार, "22 मई तक तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की भी संभावना है। अत्यधिक वर्षा की संभावना के कारण केरल और तमिलनाडु के लिए रेड अलर्ट की चेतावनी भी जारी की है।

22 मई के आसपास बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह शुरू में उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और 24 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक अवसाद में केंद्रित होने की संभावना है।

स्काइमेट वेदर के उपाध्यक्ष, जलवायु और मौसम विज्ञान, महेश पलावत ने कहा, ''एक दो दिन में रास्ता साफ हो जाएगा। फिलहाल तो ऐसा लग रहा है कि यह केवल डिप्रेशन में तब्दील होगा। ऐसा लगता है कि यह ओडिशा की ओर बढ़ रहा है, लेकिन मॉडल अगले दो दिनों में स्पष्ट तस्वीर देंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+