सोशल मीडिया पर वायरल आर्यन सिंह की OMR शीट निकली फर्जी, NTA ने सबूतों के साथ खोली पोल

NEET UG 2026 के नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर एक स्टूडेंट की OMR शीट को लेकर विवाद शुरू हुआ। दावा था कि उसे अलग OMR शीट दी गई और उसका स्कोर भी मैच नहीं हो रहा है। दावा किया गया था कि पहले ज्यादा स्कोर दिखाया गया बाद में स्कोर बदल गया। अब इस विवाद पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपना बयान जारी किया है। जांच के बाद एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि जिस OMR शीट के आधार पर परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगाए जा रहे थे, वह असली नहीं बल्कि डिजिटल तरीके से एडिट की गई तस्वीर है।

एजेंसी ने कहा कि छात्र आर्यन सिंह जिनकी आवेदन संख्या 260410434102 है, के आंसर, मूल्यांकन और रिजल्ट की दोबारा जांच की गई है। जांच में कोई अनियमितता नहीं मिली और उनका 167 अंकों का स्कोर पूरी तरह सही पाया गया। साथ ही NTA ने छात्रों और अभिभावकों से केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

NEET UG 2026 Controversy

रिजल्ट जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर आर्यन सिंह की कथित OMR शीट तेजी से वायरल हुई। कई पोस्ट में दावा किया गया कि उनकी उत्तर पुस्तिका में बदलाव कर गलत अंक दिए गए हैं। मामला चर्चा में आने के बाद NTA ने अपने रिकॉर्ड की विस्तृत जांच की। एजेंसी के अनुसार, वायरल OMR शीट फर्जी है। छात्र की मूल OMR शीट सुरक्षित है और यही डॉक्यूमेंट OMR रिस्पॉन्स चैलेंज विंडो के दौरान उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी भेजा गया था। जांच में उत्तरों और मूल्यांकन प्रक्रिया को सही पाया गया।

ये भी पढ़ें: सहरसा के एक ही घर से निकलेंगे 3 डॉक्टर! किराना दुकानदार के बच्चों ने NEET UG 2026 में रचा इतिहास

डिजिटल एडिटिंग के मिले सबूत

NTA ने बताया कि वायरल तस्वीर में कई बदलाव किए गए थे। सबसे बड़ा बदलाव इनविजिलेटर के हस्ताक्षर वाले समय में मिला। मूल OMR पर समय 3:45 PM दर्ज था, जबकि वायरल तस्वीर में इसे बदलकर 2:45 PM कर दिया गया था। इसके अलावा भी डिजिटल छेड़छाड़ के कई संकेत मिले। NTA ने कहा कि फर्जी OMR शीट तैयार करना, एडिट करना या सोशल मीडिया पर फैलाना कानूनन अपराध है। एजेंसी ने बताया कि ऐसे मामलों में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

20 जुलाई 2026 को जारी सार्वजनिक नोटिस में भी NTA ने वायरल दस्तावेज को फर्जी बताते हुए लोगों से अपुष्ट दावों पर भरोसा न करने और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लेने की अपील की।

ये भी पढ़ें: '2 घंटे में बदल दिया रिजल्ट', पेपर लीक बवाल के बीच NTA पर लगा नया आरोप, कानपुर की आर्या ने खोल दी पोल!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+