रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट को लेकर आलोचकों को हड़काया, पहली बार चुप्पी तोड़ बताया अब क्या करेंगे?

Rohit Sharma: भारतीय टीम के तूफानी खिलाड़ी रोहित शर्मा ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए लॉर्ड्स में धांसू शतक जड़कर गदर काट दिया। रोहित ने इस शतक के साथ ही आलोचकों को करारा जवाब देने का काम किया। रिटायरमेंट की अटकलों के बीच रोहित शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है।

लॉर्ड्स वनडे से पहले रिपोर्ट्स आई थीं कि यह उनका अंतिम एकदिवसीय मुकाबला है। सलेक्टर्स उनको टीम से बाहर कर देंगे। इसके बाद बीसीसीआई ने एक बयान जारी करते हुए सभी बातों को अफवाह बताया था। रोहित शर्मा ने बीसीसीआई के एक वीडियो में स्थिति साफ़ कर दी है।

Rohit Sharma

संन्यास की अफवाहों पर विराम लगाते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि मैदान पर रन बनाने उनका काम है, वह बाहर की बातों पर ध्यान नहीं देते है। उन्होंने कहा कि शोर रहने दीजिए, अगर यह नहीं रहेगा तो मजा नहीं आएगा। उनका काम मैदान के बाहर है और मेरा काम मैदान के अंदर है।


रोहित की बातों का मतलब यही है कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं। उनके रिटायरमेंट को लेकर कोई खबर सही नहीं है। बीसीसीआई ने भी इन अफवाहों के कारण ही यह वीडियो पोस्ट किया है। इससे पहले तक रोहित शर्मा के फैंस ने बीसीसीआई की क्लास लगा दी थी।

कोहली के साथ भागीदारी को लेकर रोहित का बयान

विराट कोहली के साथ अपनी 113 रनों की भागीदारी को लेकर रोहित ने कहा कि हमने अपने पूरे करियर में एक साथ खेला है। मिडल में उनका साथ होना अच्छा था। हमने काफी सारी भागीदारियां की हैं। दोनों का साथ में बैटिंग करना मजेदार है। हम एक-दूसरे को काफी समझते हैं और वहां खेलते हुए एक-दूसरे को आइडिया देना अच्छा है।

कोहली ने भी खेली धाकड़ पारी

लॉर्ड्स में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन विराट कोहली ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए 74 रनों की पारी खेली. शुभमन गिल ने भी फिफ्टी जमाई थी। इंग्लैंड के 387 रनों के जवाब में खेलते हुए भारतीय टीम 360 रन बना पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+