Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Weather Updates: उत्तराखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका, दिल्ली में कोहरे से राहत नहीं

Weather Updates: एक बार फिर से दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसकी वजह से मौसम में बड़ा उलटफेर हो सकता है। फिलहाल कोहरे का कोहराम जारी है। राजधानी दिल्ली में आज की सुबह भी घने कोहरे से हुई है, विजिबिलिटी कम होने की वजह से लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

कई राज्यों में आज और कल बारिश के आसार

कई राज्यों में आज और कल बारिश के आसार

तो वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में आज और कल बारिश के आसार हैं। विभाग ने हिमाचल, उत्तराखंड, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में बारिश और हिमपात की आशंका व्यक्त की है। हालांकि उत्तराखंड के ग्लेशियर प्रभावित एरिया यानी चमोली में बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं हैं, बस हल्की बूंदा-बांदी का अंदेशा है, जबकि राज्य के बाकी क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है। जबकि हिमाचल और कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका है। तो वहीं बिहार, झारखंड, एमपी और छत्तीसगढ़ में बादलों के बरसने के आसार हैं।

Recommended Video

    Weather Update:कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, तो दिल्ली में 'हवा' खराब |वनइंडिया हिंदी
    बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है

    बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है

    जबकि स्काईमेट के मुताबिक उत्तर भारत के कई इलाकों में बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है तो वहीं अमृतसर, जालंधर, पठानकोट, लुधियाना, पटियाला, बरनाला से लेकर राजस्थान में चुरू, गंगानगर, भरतपुर, अलवर, झुंझुनू, हरियाणा में अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली-एनसीआर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, लखनऊ, रायपुर, भोपाल, रीवा समेत उत्तर भारत के करीब 26जिलों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है।

    साउथ के मौसम में भी तब्दीली हो सकती है

    साउथ के मौसम में भी तब्दीली हो सकती है

    हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी का दौर यूं ही जारी रहेगा और लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा । तो वहीं साउथ के मौसम में भी तब्दीली हो सकती है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि मौसम यहां आम तौर पर उदासीन ही रहने वाला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+