Weather Update: गर्मी से राहत नहीं, तपती धूप-लू के बीच दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट
Weather Update: भीषण गर्मी का प्रकोप उत्तर भारत में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। देश की राजधानी में पारा कम नहीं हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज पारा 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। जबकि कुछ इलाकों में लू का प्रकोप जारी रहेगा। गंभीर लू की स्थिति को देखते हुए कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। जिसके देखते हुए 12 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 14-17 जून तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मंगलवार को दिल्ली में पारा 43य8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 13 से 17 जून के बीच पारा 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वह अपने सेहत का ध्यान रखें और धूप में निकलने से बचें।
हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज से एक बार फिर से लू का प्रकोप देखने को मिल सकता है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने यहां येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 17 जून तक प्रदेश में प्री मानसून आने का अनुमान है, इसके बाद ही लोगों को लू से राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग की ओर से हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर में 12 जून से अगले 48 घंटे तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही 14 जून को मैदानी और मध्य पर्वतीय इलाकों में बारिश की संभावना है। जबकि 15 से 17 जून तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में 22 जून को मानसून दस्तक दे सकता है। इससे पहले भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उत्तर भारत के मैदानी इलाके में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।
इसके साथ ही लू लोगों की मुश्किल को और बढ़ाएगी। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली में भीषण गर्मी जारी रहेगी। कुछ जगहों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications