Weather Update: गुजरात में बारिश का कहर जारी, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Weather Update: गुजरात में बारिश का कहर जारी है। यहां मानसून बारिश के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 30 लोगों की जान जा चुकी है। गुजरात के कई शहर जलमग्न हो गए हैं। वहीं दिल्ली में भी पिछले कुछ दिनों से लगातार अच्छी बारिश हो रही है।
गुजरात में बारिश ने तबाही मचा रखी है। यहां पानी के साथ जानवर भी घर में बहकर आ रहे हैं। आज भी मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से अहमदाबाद, दमन, द्वारका सहि कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Recommended Video
दिल्ली में मौसम की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार गरज-चमक के साथ दिल्ली में बारिश हो सकती है। साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में आज मौसम साफ रहने की संभावना है।
दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यहां 31 अगस्त और 1 सितंबर को बादल छाए रहेंगे, जबकि 2 सितंबर को येलो अलर्ट जारी हो सकता है। 3 और 4 सितंबर को हल्की से भारी बारिश की संभावना है।
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज मौसम साफ रहेगा। 31 अगस्त से 2 सितंबर तक इन इलाकों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, 2 सितंबर को हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में मौसम साफ रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आसमान साफ रहेगा। 2 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान में आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों इलाकों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, 1 और 2 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications