Weather: कहीं पुल गिरे तो, कहीं सड़कें बनी नदियां, 9 राज्यों में मानसून की दबंग एंट्री! 5 दिन पड़ेंगे भारी

Weather Update: मैदानी और तटीय इलाकों में तेज बारिश के बीच कई जगहों पर जल भराव से हालात खराब हुए है। 9 राज्यों में मानसून की शुरुआती बारिश में ही जन जीवन प्रभावित होने लगा। बात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इससे सटे इलाकों की करें तो यहां रुक- रुककर बारिश का दौर जारी है। वहीं मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, आज (सोमवार) से दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर के साथ ही उत्तर भारत के कई इलाकों में तेज बारिश होगी। इसके अलावा आईएमडी ने गुजरात में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी के अलावा अन्य मौसम एजेंसियों ने भी एनसीआर के बल्लभगढ़, बावल, और उसके आसपास के इलाकों में तेज बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के साथ फरीदाबाद में भी भारी बारिश का अनुमान है।

Monsoon Rain Update

वहीं अहमदाबाद में रविवार को जमकर बारिश हुई। लगातार पांच घंटे से बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। पश्चिमी इलाके शेला में आज हुई बारिश में सड़क पर एक गड्ढा बन गया। दरअसल यहां अचानक सड़क धंस गई।

गुजरात में 5 दिनों का अलर्ट
गुजरात में इस सप्ताह जमकर बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के साइंटिस्ट प्रदीप शर्मा के मुताबिक, अगले 5 दिनों में गुजरात के सभी हिस्सों में बारिश की उम्मीद है। उन्होंने कहा, "गुजरात क्षेत्र के लिए बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सूरत, नवसारी, वलसाड और दादरा नगर हवेली, भरूच के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।"

दिल्ली में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड

देशभर में कुछ राज्यों को छोड़कर मानसून लगभग पूरी तरह एक्टिव हो चुका है। उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से शनिवार को गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे 8 कारें बह गईं। वहीं दिल्ली की बारिश ने 88 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। 28 जून को 24 घंटों में 9 इंच बारिश हुई, जो जून 1936 में एक दिन में 9.27 इंच बारिश के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बारिश है। दिल्ली में बारिश के कारण अलग-अलग घटनाओं में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। कल 5 लोगों की जान गई थी। शुक्रवार रात एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के गड्ढे में 3 मजदूर गिर गए थे।

27 राज्यों में बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने 27 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिन राज्यों में बारिश की संभावना है उनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा,पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब, दिल्ली, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, केरल, गोवा, महाराष्ट्र,और कर्नाटक शामिल हैं।

मौसम के बड़े अपडेट्स

  • 30 जून से 1 जुलाई तक सौराष्ट्र और कच्छ, केरल और माहे, तमिलनाडु और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की भविष्यवाणी की गई है।
  • अगले दो से तीन दिनों में पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के शेष क्षेत्रों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
  • 30 जून से 3 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी वर्षा की संभावना है। 2-3 जुलाई को पश्चिमी राजस्थान में भारी वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।
  • केरल और माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।
  • छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में 30 जून को भारी वर्षा होगी। बिहार में 30 जून से 2 जुलाई तक भारी वर्षा होगी।
  • अगले 4 दिनों के भीतर पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज, बिजली और अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।
  • 30 जून को अरुणाचल प्रदेश में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।
  • उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उत्तरी ओडिशा-गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल तटों के पास एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। पूर्वोत्तर राजस्थान, बिहार के पास पूर्वी उत्तर प्रदेश और निचले क्षोभमंडल स्तर पर उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
  • मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में छिटपुट वर्षा का पूर्वानुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+