उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में गर्मी से राहत नहीं, महाराष्ट्र, ओडिशा समेत इन राज्यों में होगी हल्की बारिश

उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में गर्मी से राहत नहीं, महाराष्ट्र, ओडिशा समेत इन राज्यों में होगी हल्की बारिश

नई दिल्ली, 23 अप्रैल: देशभर में बीते 24 घंटों में लगभग सभी राज्यों में हल्की बारिश हुई है। उत्तर पूर्व और उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और धूल भरी आंधी देखी घई। लेकिन इससे शनिवार (23 अप्रैल) को उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में गर्मी राहत नहीं मिलेगी। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दिन का तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा और लू भी चलेगी। हालांकि इसके साथ ही महाराष्ट्र, ओडिशा समेत कुछ राज्यों में आने वाले 24 घंटों में बारिश हो सकती है।

Recommended Video

    Weather Update: एक बार फिर भीषण गर्मी की वापसी, IMD ने जारी किया Alert| वनइंडिया हिंदी
    कैसा है आज का मौसम सिस्टम

    कैसा है आज का मौसम सिस्टम

    स्काईमेट के मुताबिक उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसका असर भारत में भी देखने को मिलेगा। वहीं प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। वहीं असम और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। एक ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से तेलंगाना होते हुए विदर्भ तक जा रही है।

    कैसा रहेगा आज का मौसम

    कैसा रहेगा आज का मौसम

    अगले 24 घंटों में,पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और केरल के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी हिमालय, ओडिशा के कुछ हिस्सों, दक्षिण छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इसके अलावा तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में गर्मी पड़ेगी और लू का भी प्रकोप जारी रहेगा।

    देश के हर राज्य में दर्ज हुई प्री मानसून

    देश के हर राज्य में दर्ज हुई प्री मानसून

    देश के लगभग सभी राज्यों में बारिश हुई, जिसे आप प्री मानसून कह सकते हैं। बीते 24 घंटों में देश के अधिकांश हिस्सों से लू का प्रकोप थम गया था। दिल्ली में भी धूल भरी हवाओं और गरज के साथ प्री मानसून की बारिश देखी गई, यह इस मौसम की पहली प्री मानसून बारिश थी। शहर में पिछली बार 26 फरवरी को बारिश दर्ज की गई थी। इसके अलावा, जबकि शहर गर्मी की लहरों की स्थिति से जूझ रहा था, इस सीजन में यह पहली बार है कि शहर ने अपना अधिकतम सामान्य स्तर से नीचे दर्ज किया है। कल (शुक्रवार) का तापमान 35.2 डिग्री रहा, जो सामान्य स्तर से 3 डिग्री कम है।

    सिक्किम, असम और मेघालय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, पश्चिमी हिमालय, छत्तीसगढ़, आंतरिक कर्नाटक और केरल में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई थी। पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+