Weather Update: यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत में 43 डिग्री पहुंचा पारा, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत में 43 डिग्री पहुंचा पारा, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली, 16 अप्रैल: देश भर के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इन राज्यों के कई जिलों में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। हालांकि देश भर के अधिकतर राज्यों में फिलहाल तापमान औसतन 41 से 42 डिग्री है लेकिन कहीं-कहीं ये 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। महाराष्ट्र के चंद्रपुर में 43 डिग्री, झारखंड के डाल्टनगंज में भी 43 डिग्री, पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में भी बीते दिनों पारा 43 डिग्री पहुंच गया था।

Recommended Video

    Weather Update: उत्तर भारत में लू का अलर्ट जारी, कई राज्यों में होगी बारिश | वनइंडिया हिंदी
    19 अप्रैल के बाद कई जगहों पर हो सकती है बारिश

    19 अप्रैल के बाद कई जगहों पर हो सकती है बारिश

    भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि 19 अप्रैल तक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की उम्मीद है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, केरल और दक्षिण कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालय के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

    इन राज्यों में जारी रहेगा लू का प्रकोप

    इन राज्यों में जारी रहेगा लू का प्रकोप

    अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति संभव है। हालांकि पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी, गरज और हल्की बारिश हो सकती है।

    इन इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ

    इन इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ

    पश्चिमी विक्षोभ को जम्मू कश्मीर और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में देखा जा रहा है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है, एक ट्रफ रेखा विदर्भ से मराठवाड़ा होते हुए उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है। दक्षिण पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र के आसपास के हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

    बीते 24 घंटों में कैसा रहा मौसम?

    बीते 24 घंटों में कैसा रहा मौसम?

    पिछले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु केरल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। कर्नाटक और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के शेष हिस्सों में एक या दो मध्यम स्थानों के साथ छिटपुट हल्की बारिश हुई। जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट बारिश हुई। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी, धूल भरी आंधी और हल्की बारिश हुई। पश्चिमी राजस्थान और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में लू का असर देखा गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+