Weather: दिल्ली-NCR में फिलहाल गर्मी से राहत! इन राज्यों में होगी बारिश, जानें आज कैसे रहेगा मौसम?
Weather Today Update: देशभर के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है। जहां उत्तर भारत में तेज हवाओं ने तापमान पर ब्रेक लगाया है तो वहीं दक्षिण भारत के कई इलाकों में गर्मी पड़ रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज सोमवार 31 मार्च के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए देश के कुछ इलाकों में गर्मी तो कहीं हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल ठंडी हवाओं की वजह से गर्मी से राहत है। दिल्ली में एक बार फिस से ठंडी हवाएं वापसी कर सकती है, जिसकी वजह से तापमान में फिर से गिरावट के आसार हैं। आज सोमवार को आसमान साफ रहेगा। दिन के वक्त तेज हवाएं चलेंगी। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रह सकता है।

दिल्ली में आज के बाद तीन दिनों तक हवाएं कमजोर रहेंगी। जिसकी वजह से तापमान में इजाफा हो सकता है। आईएमडी के मुताबिक 1 से 3 अप्रैल के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। 4 अप्रैल से फिर से तेज हवाएं चलेंगी और तापमान में गिरावट देखा जाएगा।
India Forecast Today: देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
🔴 भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले 5 दिनों में कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वोत्तर राज्यों बारिश की संभावना है।
🔴 1 अप्रैल और 2 अप्रैल को मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़, गुजरात और रायलसीमा में 30-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश भी हो सकती है।
🔴 वहीं आज से लेकर 2 अप्रैल के बीच महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और यनम में भी तेज बारिश के साथ की संभावना जताई गई है।
🔴 वहीं पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय इलाकों और ओडिशा में गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। आईएमडी के मुताबिक ओडिशा के कुछ हिस्सों में गर्मी और उमस बढ़ सकती है। आज असम-त्रिपुरा में भी लू चलने की संभावना है।
🔴 पंजाब और हरियाणा में मौसम आज सुहाना रहेगा। अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दोनों राज्यों में हल्की नमी के साथ बादल छाए रहेंगे।
🔴 हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
🔴 राजस्थान में आज भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। । बीकानेर और जोधपुर जैसे पश्चिमी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री को छू सकता है। आईएमडी ने हीटवेव (लू) को लेकर चेतावनी जारी की है।












Click it and Unblock the Notifications