Weather: दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में ठंडी हवा ने छुड़ाई कंपकपी, बदलेगा मौसम, क्या है आज का वेदर अपडेट

Weather Today Update: दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत में ठंडी हवाओं ने मार्च में सर्दी का एहसास करवा दिया। अभी दो दिन पहले ही दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था लेकिन मौसम ने ऐसी करवट ली कि दिल्ली का तापमान अब 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान लगाया है कि तापमान सामान्य से नीचे रहेगा, लेकिन आने वाले सप्ताह में फिर से बढ़ने की उम्मीद है।

आईएमडी (IMD) के मुताबिक आज रविवार को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तरी भारत में बना रहेगा। वहीं दक्षिण और पूर्वी क्षेत्रों में गर्मी और उमस का असर दिखेगा। आईएमडी ने दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्यों के लिए तेज हवाएं, हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है।

Weather Today Update

Delhi Ncr में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम शुष्क रहेगा। पूरे दिन तेज हवाएं 25-35 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेगी...जिससे तापमान में मामूली कमी आएगी। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17-19 डिग्री के बीच रहेगा। सुबह हल्की धुंध छाई रह सकती है। दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

पंजाब और हरियाणा में बारिश के आसार

पंजाबा और हरियाणा दोनों राज्यों में आज तेज हवाएं 30 से 40 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चलेगी। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम 15-17 डिग्री रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं से फसल को बचाने की सलाह दी है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में आज मौसम बदलेगा। मेरठ, आगरा समेत पश्चिमी यूपी के इलाकों में आज हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री और न्यूनतम 16-18 डिग्री रहने की संभावना है। यूपी में भी आज तेज हवाएं 20 से 25 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चलेगी। जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

मध्य प्रदेश में हो सकती है हल्की बारिश?

मध्य प्रदेश के आज पश्चिमी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। वहीं पूर्वी इलाकों में बादल छाए रहेंगे। मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री और न्यूनतम 18-20 डिग्री रहेगा। एमपी में आज तेज हवाएं 25 से 30 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चलेगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। शिमला, मनाली में हल्की से मध्यम बर्फबारी होगी। वहीं निचले इलाकों में बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 17-22 डिग्री और न्यूनतम 4-7 डिग्री रहने की संभावना है।

राजस्थान वालों को गर्मी से राहत नहीं!

राजस्थान में में आज मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा। हालांकि पश्चिमी इलाकों तेज हवा चलने की वजह से राहत मिलेगी। लेकिन पूर्वी राजस्थान में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा। दोपहर में लू जैसी स्थिति बन सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+