Weather: ठंड और शीत लहर के बीच इन राज्यों हो सकती है बारिश, पर्यटक क्रिसमस पर नहीं ले सकेंगे बर्फबारी के मजे
शीतलहर और ठंढ की वजह से कोहरा छाया हुआ है और शीतलहर के प्रकोप से बचने के लिए लोग आग तापते हुए दिखे गए।

Weather Today: ठंड और शीतलहर का प्रकोप दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में जारी है। ठंड की वजह से शहर में कोहरा छाया हुआ और शीतलहर के प्रकोप से बचने के लिए लोग आग तापते हुए दिखे गए। तो वहीं, आईएमडी ने हल्की बारिश और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। एमआईडी ने कहा, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर-पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर के साथ-साथ बादल छाए रहने का अनुमान है।
ठंड और कोहरे की वजह से ट्रेनों के आवागमन पर भी असर पड़ रहा है। तो वहीं, कई राज्यों में ट्रेनें कोहरे के कारण प्रभावित हो रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में पारा लुढ़कने से शनिवार 24 दिसंबर का दिन सबसे ठंडा रहा। बता दें कि मुंबई का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 16 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सप्ताह तक पारे में और गिरावट का अनुमान जताया है। आईएमडी ने देश की राजधानी दिल्ली में 4 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान रहने का अनुमान है। साथ ही शीतलहर की चेतावनी भी जारी है।
मौसम विभाग के अनुसार, सप्ताहांत में पारा और नीचे गिरने की संभावना है। पिछले साल, 29 दिसंबर को मुंबई में कथित तौर पर न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों में क्रिसमस के दौरान बर्फबारी नहीं होगी। यह राजधानी में आने वाले पर्यटकों के लिए एक बड़ी निराशा है। हालांकि, राज्य के मौसम केंद्र ने 26 दिसंबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ (डब्ल्यूडी) की उम्मीद के बाद राज्य के कुल्लू, चंबा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की भविष्यवाणी की है।












Click it and Unblock the Notifications