Mausam: उत्तर भारत में कोहरे का कोहराम, जानें साल के आखिरी दिन और नए साल पर कैसा रहेगा मौसम?
Aaj Ka Mausam kaisa rahega: सर्दी का सितम पूरे उत्तर भारत में जारी है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्य सर्दी के साथ ही घने कोहरे की चपेट में हैं। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के लिए 04 जनवरी तक बहुत घना कोहरा होने का अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी के मुताबिक आज रविवार 31 दिसंबर को भी भीषण ठंड पड़ने वाली है। कई राज्यों में शीतलहर के भी अलर्ट हैं। कोहरे की वजह से ट्रेनों और अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों में भी देरी हो रही है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में 4 जनवरी 2024 मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के कई इलाकों में आज भी घना कोहरा है। दिल्ली में आज आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 11 डिग्री के आसपास रहेगा। साल के आखिरी दिन आज मौसम विभाग ने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली में 01 से 05 जनवरी तक अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री तक रह सकता है। वहीं दिल्ली में दृश्यता भी काफी कम रहेगी।
जानिए बाकी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, और उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में आज कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
आईएमडी ने अपडेट देते हुए कहा है कि, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ में साल के पहले दिन 01 जनवरी को बहुत घना कोहरा रहेगा और दृश्यता 50 मीटर से भी कम रहने का अनुमान है। बिहार और झारखंड में आज बादल छाए रहेंगे। बिहार कई जिलों में ठंड बढ़ गई है।
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शीतलहर जारी है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान में भी 02 जनवरी तक कोहरा छाया रहेगा।
इसके अलावा ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी कोहरे का कहर बढ़ने लगा है। हालांकि सुबह धूप निकलने के बाद उसका प्रभाव कम हो जा रहा है। वहीं असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी आज और कल घना कोहरा रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications