Weather Updates: यूपी-राजस्थान में आंधी-तूफान की आशंका, उत्तराखंड पुलिस ने कहा-'यात्रा ना करें लोग अभी'
नई दिल्ली, 16 जून। बुधवार रात से दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है तो वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण देश के दूसरे राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज से यूपी में प्री-मानसून गतिविधियां प्रारंभ हो सकती हैं। उसने यूपी, उत्तराखंड और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है।

मानसून कभी भी यूपी में दस्तक दे सकता है
आईएमडी के मुताबिक मानसून कभी भी यूपी में दस्तक दे सकता है, हो सकता है कि अगले दो दिनों के अंदर ये यूपी को अपना ठिकाना बना ले। मौसम विभाग ने कहा है कि यूपी, उत्तराखंड बिहार और राजस्थान में अगले पांच दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Recommended Video

उत्तराखंड में 17 जून को आंधी चलने की आशंका
मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तराखंड में 17 जून को आंधी चलने की आशंका है। ऐसे में पुलिस ने ट्वीट कर लोगों को खराब मौसम में यात्रा से बचने को कहा है।
11 जिलों मे भारी बारिश की चेतावनी
तो वहीं राजस्थान के 11 जिलों मे भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तो वहीं मानसून की वजह से मुंबई, गोवा, कोंकण , तमिलनाडु, कर्नाटक,मेघालय, सिक्किम में भी भारी वर्षा हो रही है। आईएमडी मे आज भी भी यहां अलर्ट जारी किया हुआ है।

हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चल सकती है
सिक्किम, शेष पूर्वोत्तर भारत, बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, केरल के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, रायलसीमा, लक्षद्वीप और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है तो वहीं हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तर और पूर्वोत्तर राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चल सकती है और जोरदार बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications