Weather: दिल्ली में तूफान ने जमकर मचाई तबाही, आज भी बरसेंगे बादल, बिहार में Yellow Alert जारी
नई दिल्ली, 31 मई। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से मौसम ने पलटी मारी है। सोमवार शाम को आए आंधी-तूफान ने पूरी तरह से दिल्ली को हिला दिया। कल तूफान के वक्त 100 किमी प्रति रफ्तार से हवाएं चल रही थीं, जिसके कारण जगह-जगह पर पेड़ उखड़ गए और लोगों को आने -जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Recommended Video

तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में बारिश की आशंका को व्यक्त किया है, हालांकि उसने कहा है कि आज हालात कल जैसे नहीं रहेंगे लेकिन फिर भी बारिश होगी, वैसे भी सुबह से राजधानी में बादल छाए हुए हैं।

दिल्ली में तूफान की वजह उत्तर-पश्चिमी राजस्थान सीमा पर बना पश्चिमी विक्षोभ है , जो कि अभी भी मूव कर रहा है, जिसकी वजह से आज बिहार, यूपी, राजस्थान, हिमाचल और गुजरात में भी भारी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग इसलिए ही आज बिहार में Yellow Alert जारी किया है। आईएमडी ने कहा कि बिहार में आज कई जगहों पर आंधी आ सकती है और बिजली चमक सकती है।

तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, केरल, दक्षिण कर्नाटक लक्षद्वीप में भारी बारिश हो सकती है। जबकि अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी असम में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

तो वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा विदर्भ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी बारिश देखने को मिलेगी तो वहीं झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा और कोकंण में अगले तीन दिनों तक तेज बारिश होने के आसार हैं, बारिश का सिलसिला कल से प्रारंभ होगा।












Click it and Unblock the Notifications