Telangana New Voting Timing: भीषण गर्मी की चपेट में तेलंगाना, 46 डिग्री पहुंचा पारा, EC ने बदला मतदान का समय
Telangana New Voting Timing: पूरे भारत में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है, लोगों का दिन में घरों से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो रहा है। तेलंगाना भी इससे अछूता नहीं है।
यहां पर 17 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है, इसी के मद्देनजर चुनाव आयोग ने एक बड़ा फैसला किया है। उसने यहां पर 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मतदान का टाइम बढ़ा दिया है।

चुनाव आयोग ने अब वोटिंग टाइम 7 बजे से शाम 6 बजे कर दिया है, जो कि सुबह सात बजे से अभी तक शाम 5 बजे तक का था। आपको बता दें कि तेलंगाना के 20 जिलों में पारा अभी भी 45 डिग्री के आस-पास चल रहा है, इसे लेकर मौसम विभाग ने एडवाइजरी भी लागू की थी।
मतदान के लिए अब एक घंटा ज्यादा दिया जाएगा
आपको बता दें कि 13 मई को तेलंगाना के करीमनगर, निज़ामाबाद, जहीराबाद, मेडक, मल्काजगिरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, चेवेल्ला, महबूबनगर, नगरकुर्नूल (एससी), नलगोंडा और भोंगिर लोक में वोटिंग होने वाली है, जहां पर मतदान के लिए अब एक घंटा ज्यादा दिया जाएगा।
खास बात
- तेलंगाना में लोकसभा की 17 सीटें हैं।
- जहां चौथे चरण यानी कि 13 मई को मतदान होगा।
तेलंगाना में पारा पहुंचा 46 डिग्री, हीटवेव के लिए रेड अलर्ट जारी
मालूम हो कि इस वक्त तेलंगाना भीषण गर्मी की चपेट में है। नलगोंडा में तो पारा 46.6 डिग्री पहुंच चुका है। कई जिलों में रेड अलर्ट जारी है। हैदराबाद समेत कई जिलों के लिए एडवाइजरी लागू की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि 15 मई तक यहां के कई हिस्सों में लू चलेगी इसलिए सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है।
क्या है एडवाइजरी ?
- सुबह 10 बजे से दिन के तीन बजे तक बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलें।
- बाहर निकल रहे हैं या यात्रा कर रहे हैं तो पानी लगातार पीते रहें।
- ओ. आर. एस. और घर पर बने पेय पदार्थ का उपयोग करें।
- खुद को फ्रेश रखने के लिए तरबूज, खरबूज, संतरा, अंगूर, अनानास, ककड़ी खाएं।
- सिर को हमेशा ढंक कर बाहर निकलें।
- आंखों पर चश्मा लगाएं।
- फल और सब्जियां खाएं.
- गर्मियों के दौरान हल्के रंग के और सूती कपड़े पहनें।
- बाहर की चीजों को खाने से परहेज करे।
- खुला भोजन या खुला हुआ पानी ना पिएं।
- घर से बाहर निकलते वक्त छाते का प्रयोग करे।
- अगर तबीयत खराब लगे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications