बर्फीली चादरों के बीच से आ रही सर्द हवाएं, दिल्ली, यूपी में ठिठुरन

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी जारी है। चारों तरफ सफेद चादर से ढके पहाड़ों से गुजरती हुई तेज हवाओं के कारण दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश ठिठुर रहे हैं। सबसे पहले बात करेंगे हिमाचल प्रदेश की, जहां पर लहौल, चंबा और स्पिती में 9 लोगों के लापता होने की खबर है। साथ ही अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर जाने वाले हाईवे पर जाम लग चुका है, चारों तरफ बर्फ की चादरें बिछी हुई हैं। उधर कुल्लू में बर्फ के बीच जमीं हुई दो लाशें मिलीं।

दोनों ही राज्यों में बर्फबारी के चलते होटल व्यवसायियों के चेहरे ख‍िल गये हैं। सैलानियों का जमावड़ा लग चुका है। सैलानियों को आने में ज्यादा दिक्तें नहीं हों, इसके लिये दोनों राज्यों की राज्य सरकारों ने राजमार्गों पर बर्फ हटाने की विशेष व्यवस्था की है। इसके अलावा कीलोंग के पास एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। उनके शवों को हेलीकॉप्टर के जरिये मंगवाया गया। शिमला, डलहाउजी, सराहन और संगला में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बारिश।

दिल्ली का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन बढ़ने के साथ इसमें सुधार देखा गया। अधिकारियों के मुताबिक, चार रेलगाड़ियों को रद्द और तीन विमानों का मार्ग बदल दिया गया है। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ए.एस.नेगी ने कहा, "कोहरे की वजह से दिल्ली जाने वाली चार रेलगाड़ियां रद्द की गई हैं और 52 रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं।"

मौसम विभाग ने आगे दिन साफ रहने की संभावना व्यक्त की है। सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 100 फीसदी दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शहर में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 12.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 18.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। आगे की खबर तस्वीरों के साथ स्लाइडर में।

यूपी बेहाल

यूपी बेहाल

उप्र मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में भी उसका असर दिखाई दे रहा है। पूर्वांचल और बुंदेलखंड के कई जिलों में मंगलवार सुबह बूंदाबांदी दर्ज की गई।

उत्तर प्रदेश और दिल्ली

उत्तर प्रदेश और दिल्ली

उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बादल छाए रहने की वजह से हालांकि, मंगलवार को कोहरे से राहत मिली है। पूर्वांचल और पश्चिमी उप्र के कई जिलों में कोहरे का असर दिखाई नहीं दिया लेकिन गाजीपुर, वाराणसी, बलिया सहित कई जिलों में मंगलवार सुबह हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

लखनऊ और दिल्ली

लखनऊ और दिल्ली

लखनऊ के अलावा वाराणसी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, कानपुर का 9.4 डिग्री, गोरखपुर का 9 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह है बिहार का हालचाल

यह है बिहार का हालचाल

बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार को हल्के बादल छाए हुए हैं, जिस कारण धूप नहीं निकली है। मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक 25 दिसम्बर के बाद दोबारा ठंड बढ़ने की संभावना है।

पटना में हलके बादल

पटना में हलके बादल

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार मंगलवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री, गया और पटना का 15.0 डिग्री और पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

बिहार से लेकर राजस्थान तक ठंड

बिहार से लेकर राजस्थान तक ठंड

भागलपुर का सोमवार को अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गया का 25.3 डिग्री, पटना का 24.4 डिग्री और पूर्णिया का 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मौसमविदों का कहना है कि मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे तथा तापमान में गिरावट आएगी। बुधवार को भी तापमान में गिरावट आने और दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम हो जाने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्से में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया जिससे अत्यधिक ठंड महसूस की गई। यहां रविवार से हिमपात जारी है।

बर्फबारी

बर्फबारी

मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी शिमला में रात का तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा और सोमवार सुबह धूप निकली। यहां 4.8 सेंटीमीटर बर्फ की चादर बिछ गई है।

पर्यटकों का जमावड़ा

पर्यटकों का जमावड़ा

चर्चित पर्यटन स्थल मनाली में 12 सेंटीमीटर हिमपात हुआ है और यहां तापमान शून्य से दो डिग्री नीचे पहुंच गया। शिमला के नजदीकी पर्यटन स्थल कुफरी, फागु और नारकंडा में भी हल्का हिमपात हुआ है। अन्य पर्यटन स्थलों डलहौजी में भी हिमपात हुआ है।

मौसम का हाल

मौसम का हाल

अधिकारी ने बताया, कि ऊंचाई वाले स्थान लाहौल व स्फीति, चंबा, मंडी, कुल्लू, किन्नौर और शिमला जिले में हल्का और भारी हिमपात हुआ है। किन्नौर जिले के कल्पा में सबसे अधिक ठंड महसूस की गई है जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। यहां चार सेंटीमीटर हिमपात हुआ है।

लाहौल में बर्फ

लाहौल में बर्फ

लाहौल-स्पीति जिले के केलांग में तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यहां पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यवसायी हिमपात की वजह से बेहद खुश नजर आ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक योगश बहल ने कहा, "हम अच्छे हिमपात से इस सप्ताह विशेषकर क्रिसमस पर पर्यटको के उमड़ने की उम्मीद कर रहे हैं।"

हिमाचल के जैसा ही कश्मीर का हाल

हिमाचल के जैसा ही कश्मीर का हाल

कश्मीर के भी कई इलाकों में बर्फबारी के बाद पर्यटकों का जमावड़ा बढ़ गया है।

पर्यटकों का जमावड़ा

पर्यटकों का जमावड़ा

चर्चित पर्यटन स्थल मनाली में 12 सेंटीमीटर हिमपात हुआ है और यहां तापमान शून्य से दो डिग्री नीचे पहुंच गया। शिमला के नजदीकी पर्यटन स्थल कुफरी, फागु और नारकंडा में भी हल्का हिमपात हुआ है। अन्य पर्यटन स्थलों डलहौजी में भी हिमपात हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+