Pics: मौसम का कहर, दिल्ली में बारिश, कश्मीर में भूस्खलन
जम्मू/श्रीनगर| जम्मू एवं श्रीनगर में भारी बारिश और बर्फबारी के बाद हुए भूस्खलन में पिछले 27 घंटे में तीन लोगों की मौत हो गई। आने वाले दो दिनों में भी बारिश का कहर रहेगा ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है।
आईये जानते हैं जम्मू/श्रीनगर के आस-पास के राज्यों के मौसम का हाल...

उप्र में भी हो सकती है बारिश
लखनऊ| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ में सुबह मौसम भीगा-भीगा ही है, पूरे दिन बदली छाने का अनुमान है।

दिल्ली में बारिश की संभावना
नई दिल्ली| दिल्ली में सोमवार को भी बादल छाने और कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया, "राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शाम तक हल्की बारिश होने के आसार हैं, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।"

बिहार में मौसम रहेगा साफ
पटना| बिहार में राजधानी पटना सहित अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार सुबह हल्की बदली छाई रही। रविवार को बारिश होने से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मौसम साफ रहेगा।

मध्य प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि के आसार
भोपाल|मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश व ओलावृष्टि की वजह से सोमवार सुबह मौसम ठंडा रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताई है।

जम्मू-कश्मीर में बारिश
जम्मू एवं श्रीनगर में भारी बारिश और बर्फबारी के बाद हुए भूस्खलन में पिछले 27 घंटे में तीन लोगों की मौत हो गई। आने वाले दो दिनों में भी बारिश का कहर रहेगा ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications