मौसम: अभी कुछ दिन और सताएगी तेज गर्मी, अगले हफ्ते होगी बारिश
मौसम: अभी कुछ दिन और सताएगी तेज गर्मी
नई दिल्ली। तेज गर्मी से झुलस रही दिल्ली और उत्तर भारत को बारिश के लिए अगले हफ्ते तक इंतजार करना होगा। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इस हफ्ते तेज धूप लोगों को सताएगी हालांकि सप्ताहंत तक बारिश हो जाएगी।

भारतीय मौसम विभाग की मानें तो अगला हफ्ता बारिश के लिहाज से काफी बेहतर हो सकता है। 18 से 20 जून तक झमाझम बारिश होने की संभावना है। मानसून पूरी रफ्तार से उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। 29 जून तक दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा। अभी दिल्ली और आसपास तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है।
वहीं उत्तराखंड में अगले 36 घंटों में राज्य में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ ही थंडर शॉवर (गरज-चमक के बीच अंधड़ और बारिश) की चेतावनी की सूचना जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications