Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अगले तीन दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, कई शहरों में अलर्ट

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरुवार को सुबह सवेरे ही दिल्ली और आसपास के एरिया में अच्छी बारिश हुई है। बुधवार देर रात से शुरू हुई बारिश गुरुवार को अहले सुबह तक होती रही। अगले कई दिनों तक दिल्ली में रुक-रुक कर बारिश होने का पूर्वानुमान है।दिल्ली के अलावा भी देश के कई हिस्सों में इस सप्ताह, यानी गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को भारी बारिश का अनुमान है। कई शहरों में अलर्ट भी जारी किया गया है।

15 और 16 अगस्त को इन राज्यों में बारिश

15 और 16 अगस्त को इन राज्यों में बारिश

गुरुवार को पूर्वी राजस्थान में बहुत ज्यादा भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, और गुजरात, उत्तराखंड पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ एंड दिल्ली, कोंकण एंड गोवा, कोस्टल कर्नाटक और केरल एंड माहे में भारी बारिश की संभावना है।

16 अगस्त को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ एंड दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल एंड सिक्किम, कोंकण एंड गोवा, कोस्टर कर्नाटक, दक्षिण कर्नाटक के अंदरूनी हिस्सों और केरल में भारी बारिश हो सकती है।

17 और 18 अगस्त को मौसम

17 और 18 अगस्त को मौसम

मौसम विभग ने 17 अगस्त को उत्तराखंड और हरियाणा, चंडीगढ़ एंड दिल्ली में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है। 18 अगस्त, यानी रविवार को अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट है। पंजाब, उत्तरी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, असम एंड मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एंड त्रिपुरा में भारी बारिश का अनुमान है।

बाढ़ प्रभावित केरल में भारी बारिश का अनुमान

बाढ़ प्रभावित केरल में भारी बारिश का अनुमान

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों में केरल के कुछ हिस्सों में बहुत ज्यादा भारी बारिश हो सकती है। बता दें कि केरल के कई हिस्से बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश अगले दो दिन में हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+