Weather Report: कम होने का नाम ही नहीं ले रही है दिल्ली-यूपी में सर्दी
नई दिल्ली| दिल्ली में शुक्रवार सुबह मौसम काफी सर्द रहा। घने कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई, जिस कारण 50 से ज्यादा रेलगाड़ियां विलंब से चल रही हैं। उत्तर रेलवे के अनुसार, दिल्ली आने वाली 52 रेलगाड़ियां विलंब से चल रही हैं, जबकि दिल्ली से चलने वाली दो रेलगाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया है।
आईये जानते हैं दिल्ली के आस-पास के राज्यों के मौसम का हाल...

उत्तर प्रदेश
लखनऊ| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में शुक्रवार शुक्रवार को कोहरे और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य में सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। दिन बढ़ने के साथ आसमान साफ हुआ है और गुनगुनी धूप के कारण ठंड से राहत मिल रही है। बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

भोपाल-मध्य प्रदेश
भोपाल| मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में शुक्रवार को कोहरे और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हुआ है। दिन बढ़ने के साथ कोहरा छंटा है और गुनगुनी धूप निकली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम में किसी तरह के बदलाव न होने की संभावना जताई है।

दिल्ली
नई दिल्ली| दिल्ली में शुक्रवार सुबह मौसम काफी सर्द रहा। घने कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई, जिस कारण 50 से ज्यादा रेलगाड़ियां विलंब से चल रही हैं। उत्तर रेलवे के अनुसार, दिल्ली आने वाली 52 रेलगाड़ियां विलंब से चल रही हैं, जबकि दिल्ली से चलने वाली दो रेलगाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया है।

बिहार
शुक्रवार सुबह राजधानी पटना में घना कोहरा छाया रहा, इस दौरान दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई। दिन में मौसम मुख्य तौर पर साफ रहेगा। पटना का शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 94 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

राजस्थान
राजधानी जयपुर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस, टीकम में आठ डिग्री और जैसलमेर में 5 .8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को कोहरे और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हुआ है। दिन बढ़ने के साथ कोहरा छंटा है और गुनगुनी धूप निकली है।












Click it and Unblock the Notifications