अगले तीन से चार दिनों तक बिहार व एमपी सहित कई राज्यों में होगी बारिश

नई दिल्ली। पहाड़ में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है, जिसके बाद इन राज्यों में शीतलहर बढ़ जाएगी। शनिवार को पश्चिमी यूपी, पंजाब, उत्तराखंड सहित कई प्रदेशों में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई है। हालांकि दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के राज्यों में दिन में धूप खिली है लेकिन सर्द हवा का चलना जारी है।

Recommended Video

    Weather Update: अभी और बढ़ेगी ठंड, IMD का अलर्ट इन इलाकों में होगी बारिश | वनइंडिया हिंदी
    weather report drench rain in mp bihar uttrakhand maharashtra

    एक ताजा पश्चिम विक्षोभ और इसके प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण के 26 दिसंबर से उत्तर पश्चिम भारत और 27 दिसंबर से मध्य भारत को प्रभावित करने की बहुत ज्यादा संभावना है। मौसम विभाग ने 27 से 29 दिसंबर के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल व सिक्किम में छिटपुट वर्षा की आशंका जताई है। वहीं 26 व 27 तारीख को जम्मू संभाग व निचले हिमाचल प्रदेश व 27 और 28 दिसंबर को उत्तराखंड में अलग-अलग ओलावृष्टि की भी संभावना है।

    बता दें कि 1 अक्टूबर से 23 दिसंबर के बीच, बिहार में 190 मिमी की 'बड़ी अधिक' बारिश दर्ज की गई, जबकि मध्य प्रदेश (64 मिमी) और झारखंड में138 मिमी दर्ज की गई थी। वहीं दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ में इसी समयावधि में सामान्य 75 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+