Weather Report: उत्तर भारत में सर्द सुबह, पटना में 21 जनवरी तक स्कूल बंद

भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई हिस्सों में सोमवार को शीतलहर के बीच गुनगुनी धूप निकलने से लोग ठंड से थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान कोहरे व शीतलहर का प्रभाव बने रहने की संभावना जताई है। राज्य में उत्तर की ओर से आ रही हवाओं का सोमवार को भी असर बना हुआ है और कोहरे से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

आईये जानते हैं एमपी के आस-पास के राज्यों के मौसम का हाल...

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ में सुबह घना कोहरा छाया रहा, लेकिन आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

भोपाल

भोपाल

भोपाल| राजधानी भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 9.2 डिग्री, ग्वालियर का 8.7 डिग्री तथा जबलपुर का न्यूनतम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 20.6 डिग्री, ग्वालियर का 20 डिग्री तथा जबलपुर का 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली

दिल्ली

नई दिल्ली| दिल्ली में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा, जिस कारण दृश्यता 50 मीटर से नीचे पहुंच गई। कोहरे के कारण 60 से अधिक रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने दिनभर साफ आसमान के आसार जताए हैं। उत्तर रेलवे के अधिकारी ने बताया कि करीब 60 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जबकि नौ का समय बदला गया है।

बिहार में सुबह कोहरा, दिन में धूप

बिहार में सुबह कोहरा, दिन में धूप

पटना। बिहार में सोमवार को पछुआ हवा चलने से ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने दोपहर बाद धूप निकलने की संभावना जताई है। पटना जिला प्रशासन ने ठंड को देखते हुए आठवीं कक्षा तक के सभी निजी और सरकारी स्कूल 21 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। ठंड के कारण स्कूल बंद करने को लेकर यह छठा आदेश है।

जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर

श्रीनगर| कई हिस्सों में सोमवार सुबह छाए कोहरे के साथ चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में भी राहत नहीं रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+