मौसम की मार झेलने को तैयार रहें, आने वाले दिनों में तेज हवाएं और बारिश के आसार

पिछले तीन दिनों से दिल्ली में मौसम ने करवट बदल ली है। जहां हल्की-फुल्की बारिश से दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली, तो वहीं आंधी-तूफान ने लोगों का जीना भी मुहाल किया। हिमाचल प्रदेश में भी मौसम में गिरावट देखने को मिली है।

Weather

नई दिल्ली। पिछले तीन दिनों से दिल्ली में मौसम ने करवट बदल ली है। जहां हल्की-फुल्की बारिश से दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली, तो वहीं आंधी-तूफान ने लोगों का जीना भी मुहाल किया। हिमाचल प्रदेश में भी मौसम में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में तेज हवाएं चल सकती हैं और साथ ही बारिश के साथ ओले भी पड़ सकते हैं। तीन दिनों से मौसम खराब होने के कारण प्रदेश में ठंड भी बढ़ गई है।

हिमाचल प्रदेश में अभी और गिरेगा तापमान

हिमाचल प्रदेश में अभी और गिरेगा तापमान

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर, बिलासपुर, शिमला, कुल्लू और चंबा समेत कई शहरों में 9 और 10 अप्रैल को तापमान गिर सकता है। रविवार को शिमला में रुक-रुक कर दिनभर बारिश होती रही, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। शिमला का तापमान रविवार को 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारीश और ओले गिरने से और ठंड बढ़ सकती है।

पूरे उत्तर भारत में मौसम ने ली करवट

पूरे उत्तर भारत में मौसम ने ली करवट

हिमाचल प्रदेश में मौसम बिगड़ने से फसल को भारी नुकसान हुआ है। बारिश और ओले गिरने से सेब के फूल झड़ गए, जिससे बागवान मालिकों को करोड़ों का नुकसान हुआ। मौसम के अचानक करवट बदलने से गेहूं की फसल भी बर्बाद हो गई। पूरे उत्तर भारत में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से धूल भरी आंधी और हल्की-फुल्की बारीश देखने को मिल रही है।

दिल्ली में अभी औऱ परेशान करेगा मौसम

दिल्ली में अभी औऱ परेशान करेगा मौसम

सोमवार को भी देश की राजधानी दिल्ली में बारीश हुई। उम्मीद की जा रही है कि इस बार अप्रैल माह में पारा 44 डिग्री को पार कर सकता है और यही नहीं दिल्लीवासियों को लू के साथ प्रदूषण की भी मार झेलनी पड़ सकती है। अंदेशा है कि इस महीने धूल भरी आंधी चल सकती है, ऐसे में लोगों को प्रदूषण से भी दो चार होना पड़ सकता है। दिल्ली में लू का दौर 20 अप्रैल के बाद शुरू होता है, लेकिन इस बार आसार हैं कि 15 अप्रैल से ही दिल्ली में लू शुरू हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+