Weather Report: दिल्ली, यूपी,एमपी में अभी भी ठंड से राहत नहीं
भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में बुधवार सुबह शीतलहर और कोहरे का असर दिखा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और अधिक कोहरा व पाला पड़ने की आशंका जताई है। राज्य में बुधवार सुबह से ही शीत लहर का असर दिखाई दिया। मंगलवार देर रात छाया कोहरा सुबह तक बना रहा। दिल्ली की ओर से आने वाली रेलगाड़ियां कोहरे की वजह से अपने निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं।
आईये जानते हैं मध्य प्रदेश के आस-पास के राज्यों के मौसम का हाल...

उत्तर प्रदेश
लखनऊ| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में बुधवार को दिन में धूप खिलने से लोगों को ठंड और कोहरे से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने के अनुमान जताए हैं। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि सर्द हवाएं चलने से गलन और ठंड का दौर जारी रहेगा। धूप निकलने से कोहरे और ठंड से लोगों को राहत मिलेगी। न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आने के आसार हैं।

राजस्थान
जयपुर। राजस्थान में भी बुधवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन में मौसम मुख्य तौर पर साफ रहेगा।"सुबह 8.30 बजे वातावरण में 94 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली
नई दिल्ली| दिल्ली में बुधवार सुबह मौसम सर्द रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय दृश्यता 500 मीटर रही। अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के कारण 20 रेलगाड़ियों के अवागमन में विलंब हुआ। उत्तर रेलवे के अनुसार, दिल्ली आने वाली 16 रेलगाड़ियां विलंब से चल रही हैं, जबकि दिल्ली से चलने वाली चार रेलगाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया है।

बिहार
बिहार में बुधवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन में मौसम मुख्य तौर पर साफ रहेगा। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 94 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाके में भी ठंड कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। सर्द हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications