Weather Report: बिहार-यूपी-एमपी में निकली धूप, लोगों को सकून

नई दिल्ली| लखनऊ और अन्य स्थानों में बुधवार सुबह धूप निकली। राजधानी और आसपास के इलाके में हालांकि, मंगलवार रात बारिश होने से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बारिश के आसार नहीं है।

आईये जानते हैं यूपी के आस-पास के राज्यों के मौसम का हाल...

उप्र में हल्की बारिश के आसार

उप्र में हल्की बारिश के आसार

लखनऊ| राजधानी लखनऊ और अन्य स्थानों में बुधवार सुबह धूप निकली। राजधानी और आसपास के इलाके में हालांकि, मंगलवार रात बारिश होने से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बारिश के आसार नहीं है। उप्र मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, दिनभर सूरज और बादल के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहेगा, लेकिन बारिश नहीं होगी। अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी।

मप्र में धूप निकली

मप्र में धूप निकली

भोपाल। कश्मीर और पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण मध्य प्रदेश में भी ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आागामी 24 घंटों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। राजधानी भोपाल में बुधवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए हैं और कोहरे व सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम में आए बदलाव की वजह कश्मीर और पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी को बताया जा रहा है।

दिल्ली में सर्द सुबह, दिन में रहेगी धूप

दिल्ली में सर्द सुबह, दिन में रहेगी धूप

नई दिल्ली| दिल्ली में मौसम साफ रहेगा लेकिन सुबह कोहरे वाली रही। दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।सुबह 8.30 बजे वातावरण में 76 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई, जबकि दृश्यता 1,000 मीटर तक दर्ज की गई।

बिहार में आसमान साफ

बिहार में आसमान साफ

पटना। पटना सहित अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार सुबह आसमान साफ है तथा खिली हुई धूप निकलने से लोग ठंड से राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिन भी आसमान साफ रहेगा जबकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी का बुधवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तामपान 29 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भी आज मौसम साफ है लेकिन सर्द हवाएं चलेंगी जिससे लोगों को राहत नहीं मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+