Weather: उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड समेत कई राज्यों में 8 अक्टूबर तक बारिश, जानिए अपने इलाके के मौसस का हाल
Weather:उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड समेत कई राज्यों में 8 अक्टूबर तक बारिश, जानिए अपने इलाके के मौसस का हाल
नई दिल्ली, 06 अक्टूबर: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 08 अक्टूबर तक भारी बारिश होगी। यूपी और उत्तराखंड, इन दोनों राज्यों में 08 अक्टूबर को भीषण बारिश की भविष्यवाणी की गई है। वहीं अगले दो से तीन दिनों के दौरान ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी आने वाले दिनों में बारिश होगी।
Recommended Video

पूर्वी राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक होगी बारिश
आईएमडी ने कहा इस बीच, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे आंध्र प्रदेश पर ओउ-प्रेशर एरिया कम चिह्नित हो गया है। आईएमडी के मुताबिक, संबंधित चक्रवाती परिसंचरण अब तटीय आंध्र प्रदेश और निचले क्षोभमंडल स्तरों में पड़ोस में स्थित है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और ओडिशा सहित भारत के पूर्वी राज्यों में अगले कुछ दिनों के दौरान भारी वर्षा होने की संभावना है।

जानिए किस तारीख को कहां होगी बारिश
मौसम विभाग ने कहा, ''06 अक्टूबर को बिहार और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग इलाकों में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 06 अक्टूबर को ओडिशा में, 08 और 09 अक्टूबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होगी। 06-07 अक्टूबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में वर्षा होगी। इसके अलावा पश्चिम मध्य प्रदेश में 07-08 अक्टूबर को बारिश होगी।

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भीषण बारिश के अलर्ट
मौसम एजेंसी ने कहा, 8 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग भारी आंधी- बिजली के साथ बारिश होगी। 06-08 तारीख के बीच उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भीषण बारिश के अलर्ट हैं।

दक्षिणी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश सहित भारत के दक्षिणी राज्यों में 9 अक्टूबर तक भारी वर्षा होने की उम्मीद है। आईएमडी ने कहा, "तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, यनम , रायलसीमा, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में 06 अक्टूबर से लेकर 9 अक्टूबर तक भारी बारिश होगी। बारिश के दौरान बिजली और आंधी-तूफान की भी आशंका है। अगले कुछ दिनों में असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश सहित पूर्वोत्तर राज्यों में गरज के साथ भारी बारिश या बिजली गिरने की भी भविष्यवाणी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications