Weather: दिल्ली समेत इन राज्यों के मौसम में आज से दिखेगा बदलाव, बारिश के आसार

नई दिल्ली। मार्च का महीने शुरू होने के बाद से ही राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत का मौसम तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत का मौसम बीते कई दिनों से लगातार गर्म हो रहा है लेकिन अब एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमान है। वहीं पहाड़ों पर भी बर्फबारी हुई है, जिसका असर मैदानी इलाकों से मौसम पर दिख सकता है।

तापमान में आएगी गिरावट

तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग ने आज, 9 मार्च से अगले तीन दिन तक हरियाणा, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, हिमाचल में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और आंधी का अनुमान जताया है। वहीं पहाड़ों पर बर्फ भी गिरेगी। जिसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। इस राजधानी और उत्तर भारत में दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। दिन के तापमान में अगले दो तीन दिन दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दिख सकती है।

Recommended Video

    Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में सोमवार को तापमान सामान्य से ज्यादा रहा

    दिल्ली में सोमवार को तापमान सामान्य से ज्यादा रहा

    मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार इस दिल्ली में हल्के बादल छाए रहेंगे। बुधवार से शुक्रवार के बीच हल्की बारिश भी दिल्ली-एनसीआर में में हो सकती है। इससे तापमान में कमी आएगी।

    हरियाणा में बारिश के आसार

    हरियाणा में बारिश के आसार

    मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के झज्जर और हिसार में मंगलवार को बारिश होने का अनुमान है। वहीं उत्तराखंड में भी बारिश होगी। मौसम विभाग ने हिमाचल, कश्मीर, दिल्ली, एनसीआर, उत्तराखंड में आंधी-तूफान के पीछे पश्चिमी विक्षोभ को वजह बताया है। मौसम विभाग ने शिमला, लद्दाख, कश्मीर में भारी बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अफगानिस्तान की ओर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके कारण देश के कई राज्यों में मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है।

    दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में फ्री में लगवाएं कोरोना का टीका, केजरीवाल सरकार ने किया बड़ा ऐलान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+