केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान, दिल्ली के लोगों को फ्री में मिलेगी कोरोना वैक्सीन
दिल्ली के लोगों को फ्री में वैक्सीन उपबल्ध कराएगी केजरीवाल सरकार का एलान- सभी सरकारी अस्पतालों में मिलेगी फ्री वैक्सीन
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के नागरिकों को आम आदमी पार्टी की सरकार मुफ्त में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराएगी। इसके लिए दिल्ली सरकार ने 50 करोड़ का बजट रखा है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को विधानसभा में वित्तवर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश करते हुए ये ऐलान किया है।

Recommended Video
मनीष सिसोदिया ने दिल्ली का बजट जारी करते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों को सरकारी अस्पतालों में कोरोना वायरस की वैक्सीन फ्री में दी जाएगी। सिसोदिया ने ये भी कहा कि अभी तक हर रोज 45 हजार लोगों को टीका लग रहा है, जिसे जल्दी ही बढ़ाया जाएगा और हर रोज 60 हजार लोगों को टीका लगेगा।
मनीष सिसोदिया ने कहा, वैक्सीन उपलब्ध होने से कोरोना महामारी के निवारण की एक आशा मिली है। अभी दिल्ली में रोजाना 45 हजार वैक्सीन लगाने की क्षमता है, जिसे बढ़ाकर 60 हज़ार किया जाएगा। फिलहाल राज्य में 250 रुपए में वैक्सीन उपलब्ध है लेकिन अब दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में फ्री वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी, ये फैसला हमारी सरकार ने लिया है।
सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली के लोगों को आप सरकार एक हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराएगी, जिसमें उस शख्स की सेहत और बीमारी का पूरा ब्योरा मौजूद होगा जिससे वह डॉक्टर के पास जाएं तो उसकी जानकारी कार्ड से मिल जाए। इसके साथ-साथ दिल्ली सरकार अगले साल से महिलाओं के लिए विशेष महिला मोहल्ला क्लिनिक शुरू भी करेगी।
मनीष सिसोदिया ने बजट भाषण में कहा, मैं 2021-22 के लिए 69,000 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित कर रहा हूं। ये 2014-15 में 30,940 करोड़ की बजट राशि से दोगुने से ज़्यादा है। इसमें दिल्ली के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 9,934 करोड़ के बजट का प्रावधान करता हूं जो कुल बजट का 14 फीसदी है। सिसोदिया ने कहा, हमने 6 सालों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया है। साल 1951 के डाटा के मुताबिक, दिल्ली में 12 सरकारी अस्पताल थे लेकिन आज 38 मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल हैं।












Click it and Unblock the Notifications