Weather Update Live: यमुना का जलस्तर 208.05 मीटर पार, 13 जुलाई को स्कूल बंद

Weather Forcast Updates Live: पूरा उत्तर भारत इस वक्त भारी बारिश की गिरफ्त में है, दिल्ली से लेकर हिमाचल तक मानसूनी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। दिल्ली में यमुना भी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है तो वहीं दिल्ली में बाढ़ प्रभावित एरिया में धारा 144 लगा दी गई है। इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

 WEATHER LIVE UPDATES:

LIVE Feed
Jul 13, 2023, 6:36 AM IST

चेन्नई में बारिश

चेन्नई में कई जगह पर भारी बारिश देखने को मिली है। अरुंबक्कम, कोयंबेडू, मोग्गापेयर, मदुरावयोल और पूनामल्ली में बारिश हो रही है।
Jul 13, 2023, 6:35 AM IST

दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास बाढ़ जैसे हालात

भारी बारिश के बाद यमुना का जल स्तर काफी बढ़ गया है जिसके बाद दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके के पास बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।
Jul 13, 2023, 4:38 AM IST

बारिश से बिगड़ी चंडीगढ़ की स्थिति

चंडीगढ़: नगर निगम चंडीगढ़, आयुक्त अनिंदिता मित्रा ने कहा कि बारिश के चलते वाटर सप्लाई, सीवरेज और सड़क को नुकसान पहुंचा है। वाटर सप्लाई पाइपलाइन को ठीक करना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। अगले 3-4 दिन में सड़कों से संबंधित छोटे सभी काम हो जाएंगे। जो सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, उसे ठीक करने में 1 महीना तक लग सकता है।
Jul 13, 2023, 4:29 AM IST

चेन्नई में जमकर बारिश

तमिलनाडु: चेन्नई के अरुंबक्कम, कोयम्बेडु, मोग्गापेयर, मदुरवायोल और पूनामल्ली सहित शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई।
Jul 13, 2023, 3:18 AM IST

'लोहा पुल' पर भरा पानी

दिल्ली: पुराने यमुना पुल के पास का क्षेत्र 'लोहा पुल' पानी से भर गया, क्योंकि यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बढ़ गया है। ओल्ड रेलवे ब्रिज (ओआरबी) पर यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है और 12 जुलाई को रात 10 बजे के आसपास 208.05 मीटर दर्ज किया गया है।
Jul 13, 2023, 12:49 AM IST

एनडीआरएफ ने 20 लोगों को बचाया

हिमाचल प्रदेश: एनडीआरएफ के संयुक्त बचाव अभियान ने किन्नौर के कारा क्षेत्र में फंसे 28 चरवाहों/ट्रेकरों को बचाया। जलस्तर बढ़ने से काफनू गांव से 15 किलोमीटर दूर 11 लोग फंस गए।
Jul 13, 2023, 12:47 AM IST

यमुना का जलस्तर 208.05 मीटर पार

दिल्ली में यमुना का जलस्तर 208.05 मीटर को पार कर गया है, जो केंद्रीय जल आयोग के अनुमान 207.99 मीटर (13 जुलाई को सुबह 4 से 6 बजे के बीच) से अधिक है। पुराने रेलवे पुल पर रात 10:00 बजे वृद्धि दर्ज की गई: दिल्ली सरकार
Jul 12, 2023, 10:57 PM IST

स्कूल 13 जुलाई को बंद

दिल्ली: बाढ़ जैसी स्थिति के कारण दिल्ली के सिविल लाइंस जोन के निचले इलाकों में 10 और शहादरा में 7 स्कूल 13 जुलाई को बंद रहेंगे: एमसीडी
Jul 12, 2023, 10:22 PM IST

यमुना का जलस्तर पहुंचा 207.89 मीटर

यमुना नदी का जलस्तर 207.89 मीटर पहुंच गया। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा के लिए कल दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक बुलाई है। इस बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल भी हिस्सा लेंगे।
Jul 12, 2023, 6:17 PM IST

सीएम केजरीवाल ने की आपात बैठक

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ की स्थिति पर सचिवालय में एक आपात बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में दिल्ली के मंत्री, मेयर और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Jul 12, 2023, 5:20 PM IST

अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह को लिखा पत्र

दिल्ली में बाढ़ के संकट को देखते हुए अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा से असीमित पानी छोड़े जाने के बाद यह स्थिति हुई है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।
Jul 12, 2023, 4:55 PM IST

यमुना का जलस्तर पहुंचा 207.71 मीटर

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर आ गई है। यमुना का जलस्तर 207.71 मीटर पहुंच गया है। इसके साथ ही रिंग रोड में पानी घुस गया है।
Jul 12, 2023, 3:41 PM IST

मंत्री आतिशी ने बाढ़ राहत शिविरों का किया दौरा

बाढ़ राहत शिविरों का दौरा करने के बाद दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि हमने शिविरों में पंखे, बाथरूम, चिकित्सा सुविधाएं और अन्य सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। यमुना नदी में जल स्तर लगातार बढ़ रहा है और हम किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
Jul 12, 2023, 3:15 PM IST

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से हस्तक्षेप की मांग की

केंद्रीय जल आयोग ने आज यमुना में 207.72 मीटर जल स्तर की भविष्यवाणी की है। दिल्ली के लिए अच्छी खबर नहीं है। दिल्ली में पिछले 2 दिनों से बारिश नहीं हुई है, हालांकि, हथिनीकुंड बैराज में हरियाणा द्वारा असामान्य रूप से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का स्तर बढ़ रहा है। केंद्र से हस्तक्षेप करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं कि यमुना का स्तर और न बढ़े।
Jul 12, 2023, 2:36 PM IST

अरविंद केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक

यमुना का जल स्तर अब तक के उच्चतम स्तर 207.55 मीटर पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपात बैठक बुलाई है।
Jul 12, 2023, 1:56 PM IST
दिल्ली

किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार

दिल्ली सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है, हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं: आतिशी, दिल्ली मंत्री
Jul 12, 2023, 1:45 PM IST
दिल्ली

45 साल का रिकॉर्ड टूटा

यमुना के जलस्तर का 45 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। सीएम केजरीवाल ने मीटिंग बुलाई है।
Jul 12, 2023, 1:39 PM IST
उत्तराखंड

PM मोदी ने नुकसान की जानकारी ली: CM धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नुकसान की जानकारी ली है और अमित शाह के साथ होने वाली जोनल काउंसिल की बैठक को स्थगित कर दिया गया है।
Jul 12, 2023, 1:38 PM IST
दिल्ली

धारा 144 लागू

दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर दिल्ली के बाढ़ग्रस्त इलाकों में धारा 144 लागू कर दी है।
Jul 12, 2023, 1:09 PM IST
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अपील

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी तीर्थयात्रियों से अपील जब तक मौसम खराब तब तक ना करें यात्रा।
Jul 12, 2023, 12:24 PM IST
उत्तराखंड

हेल्पलाइन नंबर जारी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमाचल प्रदेश में फंसे राज्य के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर - 9411112985, 01352717380, 01352712685 - और एक व्हाट्सएप नंबर - 9411112780 जारी किया है।
Jul 12, 2023, 11:47 AM IST
हिमाचल प्रदेश

आज और कल बारिश में कमी रहेगी

हिमाचल प्रदेश के IMD निदेशक ने कहा कि आज और कल बारिश में कमी रहेगी लेकिन 14 जुलाई से फिर भारी बारिश होगी।
Jul 12, 2023, 11:43 AM IST
दिल्ली

यमुना का पानी फिर से बढ़ने की संभावना

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि CWC के अनुसार आज रात 10 बजे से 12 बजे के बीच यमुना का पानी फिर से बढ़ने की संभावना है, निकासी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
Jul 12, 2023, 11:30 AM IST
उत्तराखंड

भारी बारिश से बेहाल उत्तर भारत

भारी बारिश से बेहाल उत्तर भारत, पौड़ी में घर ढहा, आज भी जारी है अलर्ट।
Jul 12, 2023, 10:59 AM IST
उत्तराखंड

नदियों खतरे के निशान से ऊपर

हरिद्वार समेत गढ़वाल और कुमाऊं मंडल की अधिकांश नदियों खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
Jul 12, 2023, 10:58 AM IST
हिमाचल प्रदेश

मंडी में बाढ़ की स्थिति बरकरार

लगातार बारिश के कारण मंडी में बाढ़ की स्थिति बरकरार है, बरसात के कारण यहां बहुत नुकसान हुआ है, आज भी यहां रेड अलर्ट जारी है।
Jul 12, 2023, 9:44 AM IST
उत्तराखंड

भारी से बहुत भारी बारिश

उत्तराखंड के कई जिलों में 5 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी, यहां पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।
Jul 12, 2023, 9:43 AM IST
दिल्ली

यमुना नदी का विकराल रूप

दिल्ली के ओल्ड रेलवे ब्रिज इलाके में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, आज भी यहां पर अलर्ट जारी किया गया है।
Jul 12, 2023, 8:20 AM IST
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा रूकी

भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोका गया है और प्रशासन की ओर से उनका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
Jul 12, 2023, 7:27 AM IST
उत्तर प्रदेश

भारी बारिश हो सकती है

यमुना में जलस्तर बढ़ने से मथुरा में भी अलर्ट जारी है। आज यूपी में भी भारी बारिश हो सकती है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+