Weather Updates: देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Updates LIVE: देश के कई हिस्सों में जमकर बादल बरस रहे हैं, मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। तो वहीं दिल्लीवासी उमस से ग्रसित हैं फिलहाल आज वहां पर हल्की से मध्य़म बारिश होने की आशंका है।

तो वहीं दूसरी ओर केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में भी जमकर बरसात हो रही है और आज भी यहां पर अलर्ट जारी है तो वहीं उत्तराखंड और हिमाचल में आज भी रेड अलर्ट जारी है।

Weather LIVE Updates

मौसम से जु़ड़े सारे अपडेट आपको यहां एक पेज पर देखने को मिलेंगी। पल-पल की जानकारी के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jul 15, 2024, 6:53 PM IST

रेड अलर्ट के NDRF की टीमें तैनात

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद NDRF ने कुर्ला, घाटकोपर, वसई (पालघर जिला), ठाणे, महाड, खेड़, चिपलून, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, सांगली, सतारा में एक-एक टीम और अंधेरी में 3 टीमें और नागपुर में 1 टीम तैनात की है।
Jul 15, 2024, 6:12 PM IST

इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कल के लिए रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट, मुंबई, ठाणे, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतार, कोल्हापुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया: IMD
Jul 15, 2024, 6:11 PM IST

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कई हिस्सों में बारिश हुई

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कई हिस्सों में बारिश हुई।
Jul 15, 2024, 4:15 PM IST

कर्नाटक के बेंगलुरु के कुछ हिस्सों में बारिश हुई

कर्नाटक के बेंगलुरु के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
Jul 15, 2024, 3:06 PM IST

आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा

देश में मौजूदा मॉनसून की स्थिति पर आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा, ''गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक में आज और कल अत्यधिक भारी बारिश की आशंका है। अगले 4 दिन के लिए पूरे पश्चिमी तट पर 'रेड' अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में जल्द ही भारी बारिश का अलर्ट जारी किया जाएगा ।"
Jul 15, 2024, 1:40 PM IST

मुंबई शहर में बारिश का दौर शुरू हो गया है

मुंबई शहर में बारिश का दौर शुरू हो गया है। आईएमडी की ओर से आज के लिए मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Jul 15, 2024, 12:15 PM IST

गुजरात के गांधीनगर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई

गुजरात के गांधीनगर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई
Jul 15, 2024, 11:51 AM IST

राजस्थान के कई जिलों में तेज बरसात का दौर शुरू

सीकर समेत राजस्थान के कई जिलों में तेज बरसात का दौर शुरू। गर्मी से मिली राहत।
Jul 15, 2024, 8:40 AM IST

द‍िल्‍ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

Weather News: द‍िल्‍ली में आज कैसा रहेगा मौसम? क्‍या होगी बार‍िश? जानें UP समेत अन्‍य राज्‍यों का हाल?
Jul 15, 2024, 8:39 AM IST

वाराणसी, चंदौली समेत कई जिलों में भारी बारिश

Weather update: वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर समेत कई जिलों में होगी भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका
Jul 15, 2024, 8:38 AM IST

उत्तराखंड और हिमाचल में आज भी रेड अलर्ट जारी

देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, IMD ने उत्तराखंड और हिमाचल में आज भी रेड अलर्ट जारी किय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+