Weather update: वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर समेत कई जिलों में होगी भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका
Weather update: भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिलों में नदियां उफान पर हैं। नदियों में बाढ़ के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इधर पूर्वांचल के आसपास के जिलों में लोग अभी भी भारी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
वाराणसी और आसपास के जिलों में बारिश शुरू हो गई है, लेकिन अभी तक मूसलाधार बारिश नहीं हुई है। किसानों को उम्मीद है कि अगर समय पर बारिश होती तो उनकी फसल को इससे काफी फायदा होता।

इसी क्रम में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि सोमवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि कुछ जिलों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है, इसलिए लोगों से सतर्क रहने की भी अपील की गई है।
Recommended Video
मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार सोमवार को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, एसआर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती एवं आसपास इलाकों में भारी बरसात होने की संभावना जाहिर की गई है।
इसी तरह सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, एसआर नगर, देवरिया, गोरखपुर, एसके नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी एवं आसपास इलाकों में मेघ गर्जन के साथ ही वज्रपात की संभावना भी जताई गई है।
गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि
इधर पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बरसात के चलते गंगा नदी के जलस्तर में भी वृद्धि हो रही है। जलस्तर में वृद्धि होने के चलते गंगा और गंगा से जुड़ी हुई सहायक नदियों के किनारे रहने वाले लोगों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं।
केंद्रीय जल आयोग द्वारा जारी आंकड़ों की माने तो लगातार उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपद में बारिश हो रही है। बारिश के चलते गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि रविवार तक गंगा के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ोतरी हो रही थी हालांकि अब 8 सेंटीमीटर के करीब वृद्धि हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications