Weather Updates LIVE: मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी
Weather Updates LIVE: पूरा उत्तर भारत भयंकर गर्मी की मार झेल रहा है, दिल्ली-एनसीआर में आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और आज भी ये 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।
तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में मानसून सक्रिय है और इसी वजह से केरल, कर्नाटक और तटीय तमिलनाडु में बारिश हो रही है।

आज महाराष्ट्र के कई इलाकों में बरसात हो सकती है तो वहीं पंजाब, हरियाणा, यूपी, एमपी के लोगों को गर्मी से छुटकारा नहीं मिलेगा। मौसम से जुड़ा हर अपडेट आपको यहां पढ़ने को मिलेगा। लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहिए।
LIVE Feed
कल भी रहेगा हीटवेब का प्रकोप
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर और आसपास के इलाकों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा वाराणसी से लेकर प्रतापगढ़ पूर्वी यूपी के दूसरे हिस्से, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर इत्यादि जगहों पर हीटवेव का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है।
ठाणे शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई
महाराष्ट्र: ठाणे शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई।
#WATCH महाराष्ट्र: ठाणे शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। pic.twitter.com/OgTkUVCp27
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 11, 2024
Weather Update: दिल्ली में आज भी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत
Weather Update: दिल्ली में आज भी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, मुंबई सहित कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications