Weather Update: दिल्ली में आज भी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, मुंबई सहित कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट
Weather Update: देश की राजधानी में गर्मी की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से फिलहाल गर्मी से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। सोमवार को दिल्ली में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था।
दिल्ली में सोमवार को पारा 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम विभाग ने बताया कि नरेला में सोमवार को पारा सबसे अधिक था। यहां पारा 46.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जबकि नजफगढ़ में 46.3 डिगी सेल्सियस पहुंच गया।

लोदी रोड पर परा 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पालम में यह 44.1डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली में आर्द्रता 37 फीसदी से लेकर 20 फीसदी तक दिन में दर्ज की गई। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी ने काफी सताया।
मौसम विभाग की ओर से संभावना जाहिर की गई है कि आज आसमान साफ रहेगा और तेज हवा के साथ लू का प्रकोप रहेगा। हवा की रफ्तार 25-35 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।
दिल्ली में भी ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में आज पारा अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
मुंबई सहित इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट
वहीं मौसम विभाग की ओर से मुंबई और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया या है। मुंबई में मानसून दो दिन पहले ही आ गया है। कोंकण, गोवा, साउथ मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना जाहिर की गई है। इन इलाकों में भी आज के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
पिछले दो दिनों से मुंबई और आसपास की बारिश से जलभराव की स्थिति हो गई है, जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
-
Weather Today: सावधान! अगले 24 घंटे 11 राज्यों पर भारी,आंधी-तूफान और बारिश का टॉर्चर, पढ़ लें IMD की चेतावनी -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना लुढ़का, चांदी चढ़ी, क्या हैं मुंबई में ताजा रेट? -
Mumbai Water Cut Update: 18 घंटे नहीं मिलेगा पानी, इन इलाकों में होगी भारी कटौती, BMC ने जारी किया अलर्ट -
Mumbai Bangalore Vande Bharat Sleeper: मुंबई से बेंगलुरु तक चलेगी स्लीपर वंदे भारत, कितना होगा किराया? -
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर












Click it and Unblock the Notifications