Weather Update Today LIVE: दिल्ली में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, बिहार यूपी झारखंड में लू चलने का रेड अलर्ट
Aaj ka Mausam Live News: दिल्ली एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 11 जून से 14 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं, बिहार की बात करें तो गर्मी के प्रकोप व लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया है। पटना, गया-बक्सर समेत 14 जिलों में हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, यूपी व राजस्थान में भी चिलचिलाती धूप ने लोगों को पसीने छुड़ा रखे हैं।

उधर, महाराष्ट्र-कर्नाटक, दक्षिणी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के साथ-साथ तटीय और उत्तरी कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम के ताजा हाल जानने के लिए हमारे साथ बने रहिए।
दिल्ली में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट
#WATCH | On an orange alert issued in Delhi, IMD scientist Soma Sen says, "A western disturbance has passed... The skies are now clear, indicating that a heatwave situation will go on the entire Northern belt for the next 4-5 days... We have issued a red alert for Bihar, East UP… pic.twitter.com/8KfBu46sz1
— ANI (@ANI) June 12, 2024












Click it and Unblock the Notifications