Weather:पूर्वी, पश्चिमी और मध्य भारत में भारी बारिश की संभावना, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड के लिए रेड अलर्ट

Weather:पूर्वी, पश्चिमी और मध्य में भारी बारिश की संभावना, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड के लिए रेड अलर्ट जारी

नई दिल्ली, 30 जुलाई: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि एक अगस्त तक भारत के पूर्वी, पश्चिमी और मध्य भागों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार (30 जुलाई) के लिए राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन तीनों राज्यों में आज भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने गुरुवार को कहा था कि जम्मू-कश्मीर में गरज के साथ शुक्रवार को भी भारी बारिश होगी। आज के बाद जम्मू-कश्मीर में बारिश के कम होने की उम्मीद है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के 15 जिलों के लिए भी बारिश के अलर्ट जारी किए गए हैं। दिल्ली में भी आज बारिश होगी।

Weather Update

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के होंजार गांव में बुधवार तड़के बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi समेत इन इन राज्यों में हो सकती है बारिश, IMD ने दिया Alert | वनइंडिया हिंदी

    राजस्थान के इन जिलों में रेल अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आने वाले दिनों में और अधिक तीव्रता के साथ सक्रिय होगा। जिसकी वजह से राजस्थान के नागौर, सीकर और अजमेर जिलों में भारी से बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में (115 से 204 मिमी तक बारिश हो सकती है। इन इलाकों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं आईएमडी ने जयपुर, झुंझुनू, टोंक, कोटा, भीलवाड़ा, बारां, चुरू और झालावाड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    मध्य प्रदेश के 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

    आईएमडी ने मध्य प्रदेश के 15 जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। एमपी में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक बारिश होने के आसार हैं।

    वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम का हाल बताते हुए कहा था कि राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भी मध्यम बारिश के साथ आम तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। कोलकाता में शुक्रवार सुबह को भारी से बहुत अधिक बारिश की संभावना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+